सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar vs Rupee Price Today: डॉलर के मुकाबले रुपये में आई जबरदस्त तेजी, 82.10 पर हुआ बंद

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Wed, 14 Jun 2023 04:45 PM (IST)

डॉलर के मुकाबले रुपये में आज के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी देखने को मिली है। अमेरिकी फेड की ओर ...और पढ़ें

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ बंद हुआ है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ बंद हुआ है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 15 पैसों की बढ़त के साथ 82.10 पर बंद हुआ। रुपये में तेजी के पीछे की सबसे बड़ी वजह भारतीय शेयर बाजार में बढ़त, एफआईआई द्वारा खरीदारी और अमेरिका डॉलर का कमजोर होना है।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.28 पर खुला और 82.10 पर 15 पैसे चढ़कर बंद हुआ है। दिन के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये ने 82.08 के उच्चतम स्तर और 82.32 के न्यूनतम स्तर को छुआ।

रुपये में तेजी का कारण क्या है?

शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। कोरपोरेट इनफ्लो और घरेलू शेयर बाजार में तेजी इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है।

इसके अलावा आज कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में आज एक प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है और यह 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

अमेरिकी फेड करेगा नई मॉनेटरी पॉलिसी का एलान

आज अमेरिकी फेड की ओर से नई मॉनेटरी पॉलिसी का एलान किया जाएगा, जिसमें ब्याज दर बढ़ाने को लेकर फैसला हो सकता है। इस बार फेड की कमेंट्री भी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इसमें ब्याज दरों में बढ़त रोकने को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है। बीते एक साल में महंगाई उच्च स्तर पर होने के कारण अमेरिकी फेड लगातार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है।

भारतीय शेयर बाजार आज हल्की तेजी के साथ बंद हुआ है। बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। बीएसई का सेंसेक्स 85.35 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,228.51 अंक और निफ्टी 39.75 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। एनएसई में बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वालों की अपेक्षा अधिक रही।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।