Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rules Changing From 1st July: ITR से लेकर गैस सिलेंडर की कीमत तक होने जा रहे ये बदलाव, आप पर पड़ेगा सीधा असर

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 06:40 PM (IST)

    Rule Change From 1st July जून का महीना खत्म होने वाला है। 2023 के सातवां महीना जुलाई कुछ दिन के बाद शुरू होने वाला है। हर महीने की शुरुआत में देश में कई नियमों में बदलाव देखने को मिलते हैं। इन नियमों के साथ कई कामों की आखिरी तारीख भी तय होती है। आपको पहले से ही जान लेना चाहिए कि अगले महीने कौन से नियम बदलने वाले हैं।

    Hero Image
    Rules Changing From 1st July 2023: things going to change

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। जून का महीना अब बस कुछ दिन के बाद खत्म होने वाला है। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर देखने को मिलता है। इस वजह से आपको इन बदलावों की जानकारी रखनी बहुत जरूरी है। अगले महीने यानी कि जुलाई में होने वाले बदलाव के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि एक जुलाई को देश में क्या क्या बदलाव हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एलपीजी की कीमतों में बदलाव

    सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की नई कीमतों को जारी करती है। यह कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय की जाती है। आपको बता दें कि पिछले महीने 19 किलो वाले नीले सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। इसको कमर्शियल गैस सिलेंडर भी कहा जाता है। जबकि 14 किलो के सिलेंडर में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    जून महीने में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 83.50 रुपये कम हुई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    क्रेडिट कार्ड के नियम

    भारत सरकार ने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया है। अब आप विदेश में क्रेडिट कार्ड के जरिये खर्च किये जाने पर टीसीएस शुल्क लगेगा। 7 लाख से ज्यादा के खर्च पर 20 फीसदी का शुल्क देना होगा। शिक्षा एवं चिकित्सा से संबंधित खर्चों पर 5 फीसदी का ही टीसीएस लगेगा। अगर आप शिक्षा पर 7 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करते हैं तब आपको 0.5 फीसदी टीसीएस शुल्क का भुगतान करना होगा।

    आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख

    देश में हर करदाता को इनकम टैक्स का भुगतान करना अनिवार्य है। टैक्सपेयर्स 31 जुलाई 2023 तक आईटीआर फाइल कर सकते हैं। अगर आप आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो आपके पास इनकम टैक्स का नोटिस आ सकता है। 31 जुलाई 2023 आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख है।

    सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में बदलाव

    हर महीने की पहली तारीख को सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। 1 जुलाई 2023 में भी इनकी कीमतों में बदलाव देख सकते हैं। भारत में तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए कीमत जारी करता है।