न सिंधिया, न डीके शिवकुमार... ये मंत्री है देश में सबसे अमीर, 5700 करोड़ की है संपत्ति; किस पार्टी से है नाता?
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 643 मंत्रियों में से 36 मंत्री अरबपति हैं। करीब 6% मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा है। सबसे अमीर मंत्री की बात करें तो तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासनी देश में सबसे अमीर (Richest Minister in India) हैं। उनकी संपत्ति 5705 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

नई दिल्ली| देश की सियासत में सत्ता के साथ-साथ दौलत का खेल भी कम दिलचस्प नहीं है। आमतौर पर लोग समझते हैं कि सबसे अमीर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया या डीके शिवकुमार होंगे, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट बताती है कि भारत का सबसे अमीर मंत्री कोई और है, जिसकी संपत्ति पूरे 5700 करोड़ रुपए से ज्यादा है। हैरानी की बात यह है कि कई मंत्री बिजनेसमैन तक को पीछे छोड़ चुके हैं। आइए जानते हैं कौन है देश का सबसे अमीर मंत्री और किस पार्टी से रखते हैं नाता।
देश का सबसे अमीर मंत्री कौन?
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 643 मंत्रियों में से 36 मंत्री अरबपति हैं। यानी करीब 6% मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा है। कुल मिलाकर सभी मंत्रियों की घोषित संपत्ति 23,929 करोड़ से ऊपर बैठती है। सबसे अमीर मंत्री की बात करें तो तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासनी देश में सबसे अमीर हैं।
वह आंध्र प्रदेश के गुंटूर से आते हैं। उनकी संपत्ति 5705 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। हालांकि, उनके ऊपर 1,038 करोड़ रुपए से ज्यादा कर्ज भी है। सबसे अमीर मंत्रियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कांग्रेस के डीके शिवकुमार हैं। उनकी संपत्ति 1413 करोड़ रुपए।
देश के टॉप-10 अरबपति मंत्री
किस राज्य के सबसे ज्यादा मंत्री अमीर?
कर्नाटक में सबसे ज्यादा 8 मंत्री अरबपति हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 6, महाराष्ट्र में 4, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली हरियाणा और तेलंगाना में 2-2 मंत्री, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब में 1-1 मंत्री अरबपति हैं।
यह भी पढ़ें- ये हैं भारत के अरबपति मुख्यमंत्री, इनके आगे बड़े-बड़े अमीरजादे भी हो जाएं फेल; नेटवर्थ उड़ा देगी आपके होश
किस पार्टी के सबसे ज्यादा मंत्री अरबपति?
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास सबसे ज्यादा 14 अरबपति मंत्री हैं। कांग्रेस 11 मंत्रियों के साथ दूसरे नंबर पर है। TDP के 6 मंत्री अरबपति हैं। इसके अलावा आप, जेडीएस, शिवसेना और एनसीपी के भी अरबपति मंत्री मौजूद हैं।
बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं।
SOURCE- ADR
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।