ये हैं भारत के अरबपति मुख्यमंत्री, इनके आगे बड़े-बड़े अमीरजादे भी हो जाएं फेल; नेटवर्थ उड़ा देगी आपके होश
Billionaire CM आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे धनी मुख्यमंत्री बने हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू 332 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ममता बनर्जी भारत की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। आइए भारत के टॉप 5 अमीर और टॉप 5 गरीब मुख्यमंत्रियों के बारे में जानते हैं।
नई दिल्ली। Billionaire CM: भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इनमें 30 राज्यों में मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्रियों को लेकर एक रिपोर्ट आई है। ये रिपोर्ट है उनकी संपत्ति को लेकर। दिल्ली स्थित एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (न्यू) ने देश भर के सभी 30 मौजूदा मुख्यमंत्रियों के राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के शपथ-पत्रों का विश्लेषण किया। यह डेटा मुख्यमंत्रियों द्वारा अपने आखिरी चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए शपथ-पत्रों से निकाला गया था।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी ADR ने देश के मुख्यमंत्रियों को लेकर रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार देश के 30 में से सिर्फ दो मुख्यमंत्रियों ऐसे हैं जो अरबपति (Billionaire CM) हैं। एक दक्षिण भारत से हैं तो दूसरे पूर्वोत्तर से। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। वहीं, भारत की सबसे Poorest CM ममता बनर्जी हैं।
Association of Democratic Reforms (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (Pema Khandu) 332.56 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ भारत के दूसरे सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं।
भारत में हैं दो अरबपति मुख्यमंत्री
ADR की रिपोर्ट के अनुसार भारत में सिर्फ 2 अरबपति मुख्यमंत्री हैं। एक अरबपति सीएम दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश से आते हैं तो दूसरे अरबपति मुख्यमंत्री पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश से आते हैं। चंद्रबाबू नायडू और पेमा खांडू अरबपतियों की लिस्ट में आते हैं। इनकी नेटवर्थ के आगे बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी फेल हो जाएं।
कौन है भारत का सबसे अमीर मुख्यमंत्री?
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। एडीआर की रिपोर्ट के चंद्रबाबू नायडू की कुल संपत्ति 9,31,83,70,656 रुपये है और उनकी देनदारियां 10,32,05,875 रुपये हैं। वहीं, उनकी स्वयं की इनकम 18,39,721 रुपये बताई गई है।
कितनी है चंद्रबाबू नायडू की नेटवर्थ?
चंद्रबाबू नायडू की नेटवर्थ (Chandrababu Naidu Net Worth) 931 करोड़ रुपये है। चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति का बड़ा हिस्सा हेरिटेज फूड्स लिमिटेड में उनकी हिस्सेदारी से आता है। उनकी यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। उनकी पत्नी इस कंपनी को चलाती हैं।
Chandrababu Naidu ने Heritage Food की शुरुआत 1992 में की थी। रिपोर्ट के अनुसार उनके पास कंपनी के 2,26,11,525 शेयर हैं।
कौन है भारत का दूसरा सबसे अमीर मुख्यमंत्री?
सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं। उन्होंने 332.56 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। उनकी चल संपत्ति 165 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 167 करोड़ रुपये के बीच लगभग बराबर-बराबर बंटी हुई है।
भारत के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन?
भारत के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास पास कुल 51 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 21 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।
भारत के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट । 5 Richest Chief Ministers of India
कौन है भारत का सबसे गरीब मुख्यमंत्री?
ADR के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे गरीब हैं, जिनकी संपत्ति लगभग ₹15 लाख है। भवानीपुर उपचुनाव के लिए उनके हलफनामे में ₹69,000 नकद, ₹13.5 लाख का बैंक बैलेंस और अन्य छोटी बचत दिखाई गई हैं।
भारत के 5 सबसे गरीब मुख्यमंत्री । 5 Poorest Chief Ministers of India
भारत के सभी मुख्यमंत्रियों के पास कितनी संपत्ति?
सर्वेक्षण के अनुसार, 30 मुख्यमंत्रियों के पास कुल मिलाकर 1,632 करोड़ रुपये की संपत्ति है, यानी प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपये है। रुपये के लिहाज से दो मुख्यमंत्री (7%) अरबपति हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। देश के मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों के पास कुल 1632 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसका करीब 57% हिस्सा चंद्रबाबू के पास है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।