सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Reliance Jiomart Layoffs: र‍िलायंस र‍िटेल ने जियो मार्ट से 700 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से न‍िकाला

By AgencyEdited By: Vinay Saxena
Published: Tue, 23 May 2023 11:11 PM (IST)

ईशा अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस रिटेल ने हाल ही में 2700 करोड़ रुपये में जर्मन रिटेलर मेट्रो एजी के ...और पढ़ें

सैकड़ों कर्मचारियों को प्रदर्शन में सुधार करने के लिए कहा गया है।
सैकड़ों कर्मचारियों को प्रदर्शन में सुधार करने के लिए कहा गया है।

नई दिल्ली, पीटीआई। उद्योग जगत के सूत्रों के मुताबिक रिलायंस रिटेल ने जियो मार्ट के 700 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ईशा अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस रिटेल ने हाल ही में 2700 करोड़ रुपये में जर्मन रिटेलर मेट्रो एजी के थोक कारोबार का अधिग्रहण किया है। इसके बाद कंपनी पूरे कारोबार को एकीकृत करने के काम में लगी है।

मेट्रो के कर्मचारियों को रिलायंस रिटेल में क‍िया गया था ट्रांसफर

अधिग्रहण के बाद मेट्रो के कर्मचारियों को रिलायंस रिटेल में ट्रांसफर कर दिया गया था और कई अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज में परिवर्तन कर दिया गया था। रिलायंस रिटेल ने अपने खुदरा कारोबार के दूसरे कार्यक्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका की समीक्षा भी शुरू कर दी है।

कर्मचारियों को प्रदर्शन में सुधार करने के लिए कहा गया

सैकड़ों कर्मचारियों को प्रदर्शन में सुधार करने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं कंपनी सेल्स टीम में काम करने वाले कई लोगों को मासिक वेतन से कमीशन आधारित मॉडल अपनाने को कहा है। इस तरह की प्रक्रिया में कर्मचारियों को बिक्री के प्रदर्शन के आधार पर वेतन मिलता है। रिलायंस रिटेल में लगभग चार लाख कर्मचारी हैं।

अप्रेजल प्रोसेस का हिस्सा

सूत्रों का कहना है क‍ि यह अप्रेजल प्रोसेस का हिस्सा है, जो हर साल होता है। रिलायंस रिटेल ने पीटीआई द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया।

इस महीने की शुरुआत में मेट्रो ने अपने भारतीय कारोबार की 2,700 करोड़ रुपये की बिक्री पूरी की थी, जिसमें सभी 31 थोक स्टोर, सभी रियल एस्टेट पोर्टफोलियो (6 स्टोर-कब्जे वाली संपत्तियां) और इसके सभी कर्मचारियों को रिलायंस रिटेल में ट्रांसफर कर द‍िया गया था। रिलायंस रिटेल में लगभग चार लाख कर्मचारी हैं, जिनमें मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया से जोड़े गए कर्मचारी भी शामिल हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।