Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Red Sea Crisis: लाल सागर में हाउती विद्रोहियों के हमले से ग्लोबल ट्रेड को बड़ा नुकसान, अगले वित्त वर्ष से दिखने लगेगा असर

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 02:33 PM (IST)

    लाल सागर व्यापार को लेकर आर्थिक थिंक टैंक जीटीआरआई (GTRI) ने रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार लाल सागर के संकट का असर आने वाले वित्त वर्ष में भी देखने को मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया अफ्रीका और यूरोप के देशों को उद्योगों में सबसे अधिक व्यवधान का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा इस संकट का असर भारतीय व्यापार पर भी पड़ रहा है।

    Hero Image
    लाल सागर में हाउती विद्रोहियों के हमले से ग्लोबल ट्रेड को बड़ा नुकसान

    पीटीआई, नई दिल्ली। लाल सागर व्यापार को लेकर आर्थिक थिंक टैंक जीटीआरआई (GTRI) की रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार हर दिन बढ़ते हमलों का अंत नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में इसका असर लाल सागर व्यापार पर देखने को मिल रहा है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाल सागर संकट पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुआ था। यह संकट तब शुरू हुआ जब यमन में ईरान समर्थित हाउथी आंदोलन ने यमनी तट के पास जहाजों पर हमला शुरू किया।

    ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) ने कहा कि बढ़ती शिपिंग, और बीमा लागत और शिपमेंट के लेट होने से वैश्विक मूल्य श्रृंखलाएं बाधित होंगी। दरअसल, लाल सागर संकट की वजह से मार्जिन कम होगा और मौजूदा स्थानों से कई कम-मार्जिन वाले उत्पादों का निर्यात अव्यवहारिक हो जाएगा।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों को उद्योगों में सबसे अधिक व्यवधान का सामना करना पड़ेगा।

    लाल सागर व्यापार से हो रही परेशानी का असर भारतीय व्यापार, खासकर मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूरोप के साथ व्यापार पर काफी असर पड़ रहा है। भारत, कच्चे तेल और एलएनजी आयात और प्रमुख क्षेत्रों के साथ व्यापार के लिए बाब-अल-मन्देब जलडमरूमध्य (Bab-el-Mandeb Strait) पर बहुत अधिक निर्भर है। ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी व्यवधान से पर्याप्त आर्थिक और सुरक्षा जोखिमों का सामना करना पड़ता है।

    वित्त वर्ष 2023 में भारत के कच्चे तेल के आयात का लगभग 65 प्रतिशत, जिसका मूल्य 105 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, इराक, सऊदी अरब और अन्य देशों से आया है।

    रिपोर्ट के अनुसार यूरोप और उत्तरी अफ्रीका के साथ कुल व्यापारिक व्यापार के लिए लाल सागर का लगभग 50 प्रतिशत आयात और 60 प्रतिशत निर्यात यानी कि कुल मिलाकर 113 अरब अमेरिकी डॉलर के व्यापार के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि रोजमर्रा के बढ़ते हमलों और कोई अंत नजर नहीं आने के कारण, लाल सागर संकट 2024 में व्यापार की मात्रा पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। इस संघर्ष के कारण शिपिंग लागत में वृद्धि (40-60 प्रतिशत) और मार्ग परिवर्तन (20 दिन अधिक तक), उच्च बीमा प्रीमियम (15-20 प्रतिशत), और चोरी और हमलों से संभावित कार्गो हानि के कारण देरी हो रही है।

    जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा

    कन्फेक्शनरी कंपनियों को कोको की ऊंची कीमतों और अफ्रीका से देर से डिलीवरी के कारण कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे मुनाफा कम हो रहा है। कपड़ा और चमड़ा उद्योग, जो कम मार्जिन पर काम करते हैं, खरीदारों के साथ शिपिंग लागत पर फिर से बातचीत कर रहे हैं, जिससे कमाई प्रभावित हो रही है। कार निर्माता अलग-अलग शिपिंग पथों का उपयोग कर रहे हैं।

    लाल सागर संकट के बारे में

    लाल सागर संकट बड़े पैमाने पर 19 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुआ। यह तब शुरू हुआ जब यमन में ईरान समर्थित हाउथी आंदोलन ने यमनी तट के पास नागरिक-संचालित मालवाहक जहाजों पर हमले शुरू किए। हाउती ने ऐसे किसी भी जहाज़ को निशाना बनाया है जो इजराइल से जुड़ा हुआ माना जाता है, हालांकि जिन जहाजों पर हमला किया गया उनका इजराइल से कोई स्पष्ट संबंध नहीं था।

    रिपोर्ट के अनुसार यह स्थिति संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान, हमास और इजराइल से जुड़े एक व्यापक छद्म संघर्ष का हिस्सा है। मार्च 2024 में संकट अपने पांचवें महीने में था।