Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ratan Tata को भारत रत्न से सम्मानित करने का कैंपेन ट्विटर पर चला तो खुद सामने आए टाटा, कही यह बात

    By Pawan JayaswalEdited By:
    Updated: Mon, 08 Feb 2021 07:07 AM (IST)

    मोटिवेशनल स्पीकर बिंद्रा ने ट्वीट में लिखा रतन टाटा का मानना ​​है कि आज के उद्यमियों की पीढ़ी भारत को अगले स्तर पर ले जा सकती है। हम प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करते हैं। हमारी इस मुहिम से जुड़िए।

    Hero Image
    जाने-माने उद्योगपति रटन टाटा pc : ani

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पिछले कुछ दिन से ट्विटर पर देश के जाने-माने उद्योगपति रटन टाटा को लेकर एक कैंपेन चल रहा है। इसमें रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग उठ रही है। बड़ी संख्या में लोग ट्विटर पर इस तरह के ट्वीट कर रहे हैं। इस कैंपेन पर अब स्वयं रतन टाटा की प्रतिक्रिया सामने आई है। टाटा ने लोगों की भावनाओं की प्रशंसा की है और साथ ही उन्होंने लोगों से बड़ी विनम्रता के साथ इस कैंपेन को बंद करने के लिए भी कहा है। टाटा ने ट्वीट कर यह बात कही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रतन टाटा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘सोशल मीडिया पर लोगों के एक तबके द्वारा एक अवॉर्ड को लेकर व्यक्त की गई भावनाओं की मैं सराहना करता हूं, लेकिन मैं बेहद नम्रता के साथ अपील करना चाहता हूं कि ऐसे कैंपेन बंद कर दिए जाएं। मैं भारतीय होने और भारत की ग्रोथ व समृद्धि में योगदान कर सकने पर खुद को भाग्यशाली मानता हूं।’

    रतन टाटा एक ऐसी शख्सियत हैं, जो सोशल मीडिया में हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग ने तब जोर पकड़ा, जब मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग से जुड़ा ट्वीट किया।

    मोटिवेशनल स्पीकर बिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा,  'रतन टाटा का मानना ​​है कि आज के उद्यमियों की पीढ़ी भारत को अगले स्तर पर ले जा सकती है। हम प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करते हैं। हमारी इस मुहिम से जुड़िए।'

    बिंद्रा के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर Ratan Tata और BharatRatnaForRatanTata हैशटैग टॉप ट्रेंड में आ गया। अब शनिवार को रतन टाटा द्वारा जो प्रतिक्रिया दी गई है, उसे भी सोशल मीडिया यूजर्स काफी सराह रहे हैं।