दिल्ली से पटना, लखनऊ, प्रयागराज और मुंबई तक कितने रुपये में होगा अब ट्रेन का सफर, देखें कैलकुलेशन
रेलवे विभाग की ओर से एक बड़ी अपडेट सामने आई है। खबर है कि रेलवे ने स्लीपर से लेकर एसी क्लास के कोच की टिकट की कीमत बढ़ा दी है। नॉन एसी के एक पैसा और एसी क्लास के दो पैसा बढ़ा दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि आपको अब दिल्ली से पटना, लखनऊ, प्रयागराज. मुंबई ट्रेन से जाने में अब कितने पैसे देने होंगे।

नई दिल्ली। रेलवे मिडिल क्लास का पसंदीदा यातायात साधन है। क्योंकि इसमें लंबा सफर कम रुपयों में पूरा किया जा सकता है। आज रेलवे की ओर से मिडिल क्लास को बड़ा झटका लगा है। रेलवे ने एसी क्लास से लेकर नॉन एसी क्लास तक टिकट के दामों में इजाफा किया है। ये नए दाम 1 जुलाई 2025 से लागू होगा।
अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो अब आपको टिकट के ज्यादा पैसे देने होंगे। ज्यादातर लोग काम के सिलसिले में अपने घर से दूर बड़े शहर जैसे दिल्ली में रहते हैं। वहीं छुट्टी लेकर या उत्सव के समय अपने घर की और लौटते हैं। 1 जुलाई से अब आपको टिकट के ज्यादा पैसे देने होंगे। नीचे दी गई कैलकुलेशन इस बढ़ोतरी को समझने में मदद करेगा।
हमने नीचे कैलकुलेशन में स्लीपर और थर्ड एसी कोच लिए हैं। हमने नीचे कुछ चुनिंदा शहरों को लिया है। आइए पूरी कैलकुलेशन समझते हैं।
कैलकुलेशन फॉर्मूला
स्लीपर क्लास
दूरी x 0.01= कितने रुपये बढ़ाया
एसी क्लास
दूरी x 0.02= कितने रुपये बढ़ा
(नोट:- 1 पैसे की कीमत रुपये में 0.01 होती है।)
दिल्ली से प्रमुख शहरों का वर्तमान और नया किराया | ||||
ट्रेन रूट | वर्तमान किराया | नया किराया | ||
स्लीपर | थर्ड एसी | स्लीपर | थर्ड एसी | |
दिल्ली से पटना | ₹510 | ₹1350 | ₹519.8 | ₹1369.6 |
दिल्ली से प्रयागराज | ₹390 | ₹1020 | ₹396.35 | ₹1032.7 |
दिल्ली से लखनऊ | ₹325 | ₹835 | ₹330.96 | ₹846.92 |
दिल्ली से मुंबई | ₹620 | ₹1630 | ₹633.31 | ₹1656 |
दिल्ली से पटना
नई दिल्ली से पटना जंक्शन तक न्यूनतम दूरी 983.26 किलोमीटर होती है। इसका मतलब है कि अब आपको 9.8 रुपये ज्यादा देने होंगे। रेलवे ने एक किलोमीटर का 1 पैसा बढ़ाया है। अब तक दिल्ली से पटना सफर करने के लिए स्लीपर क्लास में 510 रुपये देने होते हैं, जो बढ़कर 519.8 रुपये हो जाएगा।
एसी क्लास के लिए दो पैसे बढ़ाए गए हैं। पहले दिल्ली से पटना जाने के लिए 1350 रुपये देने होते थे। अब 1369.6 रुपये देने होंगे। एसी क्लास के लिए 27 रुपये रुपये बढ़ाए गए हैं।
दिल्ली से प्रयागराज
इसी तरह दिल्ली से प्रयागराज की ट्रेन से न्यूनतम दूरी 635 किलोमीटर होती है। पहले आपको स्लीपर क्लास के लिए 390 रुपये देने होते थे, अब 396.35 रुपये देने होंगे।
इसी तरह पहले आपको थर्ड एसी के लिए 1020 रुपये देने होते थे, अब 1032.7 रुपये देने होंगे।
दिल्ली से लखनऊ
दिल्ली से लखनऊ तक सामान्य ट्रेन में 596 किलोमीटर दूरी है। जिसका मतलब है कि स्लीपर क्लास में 5.96 रुपये बढ़े हैं। पहले स्लीपर में जाने के लिए 325 रुपये देने होते थे, अब 330.96 रुपये देने होंगे। इसी तरह थर्ड एसी में पहले 835 रुपये देने होते थे, अब 846.92 रुपये देने होंगे।
दिल्ली से मुंबई
दिल्ली से मुंबई की ट्रेन से न्यूनतम दूरी 1331 किलोमीटर है। इसलिए स्लीपर क्लास में अब सफर करने के लिए 13.31 रुपये ज्यादा देने होंगे। पहले स्लीपर क्लास का टिकट प्राइस 620 रुपये हुआ करता था, अब 633.31 रुपये हो गया है।
इसी तरह थर्ड एसी का पहले 1630 रुपये की कीमत हुआ करती थी, अब ये 1656 रुपये हो जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।