Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में बनेगी रफाल लड़ाकू विमान की बॉडी, इन दो कंपनियों के बीच हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 06:39 PM (IST)

    Rafale jet body manufacturing India भारत में रफाल लड़ाकू विमान की बॉडी बनाने के लिए फ्रांस की दैसो कंपनी ने टाटा समूह की कंपनी के साथ करार किया है। इसके लिए प्लांट हैदराबाद में लगाया जाएगा। इस प्लांट में 2027-28 में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। हर महीने दो फ्यूजिलेज बनाए जाएंगे।

    Hero Image
    भारत में बनेंगी रफाल लड़ाकू विमान की बॉडी, इन दो कंपनियों के बीच हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    नई दिल्ली। भारत में रफाल लड़ाकू विमानों की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर एक बड़ा समझौता हुआ है। भारत की टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और फ्रांस की दैसो एविएशन (Dassault Aviation) के बीच लड़ाकू विमान के फ्यूजिलेज बनाने का करार (Tata Advanced Systems Dassault deal) हुआ है। यह पहली बार होगा जब रफाल लड़ाकू विमान के फ्यूजिलेज फ्रांस के बाहर बनाए जाएंगे। फ्यूजिलेज को हाई प्रिसीजन वाले मैन्युफैक्चरिंग माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विमान में क्या होता है फ्यूजिलेज

    किसी विमान की बॉडी (Rafale jet body manufacturing India) को फ्यूजिलेज कहा जाता है। यह एक तरह की ट्यूब होती है जो विमान के सभी हिस्से को जोड़कर रखती है। विमान के मिशन के हिसाब से फ्यूजिलेज का आकार तय होता है। उदाहरण के लिए सामान्य यात्री विमान के फ्यूजिलेज (यानी बॉडी) चौड़े होते हैं ताकि अधिक संख्या में लोग उसमें बैठ सकें। सुपरसोनिक फाइटर विमान की बॉडी पतली होती है।

    हैदराबाद में लगेगा प्लांट

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस करार के तहत टाटा समूह की कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स हैदराबाद में अत्याधुनिक प्रोडक्शन फैसिलिटी स्थापित करेगी। यहां रफाल लड़ाकू विमान (fighter jet manufacturing India) के पिछले फ्यूजिलेज, सेंट्रल फ्यूजिलेज, पूरा पिछला हिस्सा और अगला हिस्सा बनाया जाएगा। इस प्लांट में वित्त वर्ष 2027-28 में उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद है। यहां हर महीने दो फ्यूजलेज बनाए जाएंगे।

    रफाल के फ्यूजिलेज एडवांस कंपोजिट मैटेरियल और हल्के वजन वाले एलॉय के बने होते हैं। ये काफी मजबूत भी होते हैं। फ्यूजिलेज मैन्युफैक्चरिंग में जटिल प्रिसीजन इंजीनियरिंग, स्टील्थ फीचर जैसी खासियत की जरूरत पड़ती है। इस प्लांट से भारत का एयरोस्पेस निर्यात बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

    फ्रांस की कंपनी दैसो एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा कि यह भारत में कंपनी की सप्लाई चेन मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर सुकरन सिंह ने कहा कि यह साझेदारी भारत की एयरोस्पेस यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रफाल के सभी फ्यूजिलेज भारत में बनाना टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की क्षमता में बढ़ते भरोसे को दिखाता है। इससे एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में भारत की प्रगति का भी पता चलता है।

     

    comedy show banner
    comedy show banner