Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priority Jewels जल्द लॉन्च करेगा IPO, देखें कंपनी से लेकर इश्यू शेयर के बारे में सभी जानकारी

    Updated: Fri, 02 May 2025 01:32 PM (IST)

    Priority Jewels IPO Issue Date ज्वेलरी कंपनी Priority Jewels Ltd जल्द अपना आईपीओ लॉन्च करने वाली है। कंपनी आईपीओ इश्यू कर 75 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। ये पैसे कंपनी अपने उधार चुकाने और अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल करेगी। चलिए इस आईपीओ के बारे में डिटेल में जानते हैं। इसके साथ ही कंपनी से संबंधित कुछ बेसिक जानकारियों के बारे में बात करेंगे।

    Hero Image
    Priority Jewels जल्द लॉन्च करने जा रहा है अपना आईपीओ

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Priority Jewels Ltd ज्वेलरी से जुड़े लगभग सभी कार्य करती है। इसकी स्थापना साल 2007 में हुई थी। ये भारत सहित विदेशों में भी बिक्री करती है। इस कंपनी ने हाल ही में पूंजी बाजार नियामक सेबी में ऑफिशियल पेपर दर्ज किए हैं। अगर सब कुछ सही रहता है तो सेबी की ओर से जल्द ही No Objection Certificate जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईपीओ को लेकर अब तक मिली जानकारी?

    पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 54 लाख इक्विटी शेयर जारी करने का प्लान बना रही है। ये शेयर्स 75 करोड़ रुपये के बदले जारी किए जाएंगे। कंपनी की ओर से जारी आईपीओ में सिर्फ फ्रेश इश्यू होंगे, इनमें ऑफर फॉर सेल (OFS) मौजूद नहीं है।

    Priority Jewels के आईपीओ की कीमत क्या रहने वाली है और इसे लेकर GMP (Grey Market Price) क्या है। इसके बारे में कोई जानकारी अब तक नहीं दी गई है। इसके अलावा अभी तक ये पता नहीं चला है कि कंपनी कब तक आईपीओ लॉन्च कर सकती है।

    हालांकि जैसे ही सेबी की ओर से एनओसी जारी हो जाएगा, तभी आईपीओ लॉन्च की तारीख का पता लग सकता है।

    कंपनी के बारे में बेसिक जानकारी

    Priority Jewels की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। ये कंपनी हल्के और बजट फ्रेंडली ज्वेलरी बनाने का काम करती है। इसके साथ ही इनके द्वारा बनाई गई ज्वेलरी में आपको हीरे और सोने का काम भी दिखेगा। ये कंपनी ज्वैलर्स को डायरेक्ट सेल करती है। सेलिंग प्रोसेस के दौरान कोई तीसरी पार्टी शामिल नहीं होती।

    आज के समय में Priority Jewels के भारत सहित कई अन्य देश ग्राहक बन चुके हैं। ये कुछ लिमिटेड विदेशी देशों में भी अपनी ज्वेलरी बेचती है। भारत में Priority Jewels बड़ी ज्वेलर्स कंपनियों जैसे रिलायंस रिटेल, मालाबार गोल्ड, Kalyan Jewellers को अपने प्रोडक्ट बेचती है

    कंपनी का मुनाफा कितना रहा?

    वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का पीएटी (टैक्स कटने के बाद होने वाला मुनाफा) 7.15 करोड़ रुपये रहा है। वहीं 2022 में 5.37 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का CAGR 15.35 फीसदी रहा है।

    Priority Jewels के शेयर्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में ही लिस्ट किए जाएंगे

    (पीटीआई इनपुट के साथ)