सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: इन किसानों को 2000 नहीं मिलेंगे 3000 रुपये, क्या है वजह; कब आएगी राशि?

Published: Wed, 19 Nov 2025 12:36 PM (IST)

किसानों का लंबा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। वैसे तो पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पीएम किसान योजना की 21 वीं किस्त (PM Kisan 21st Installment) का किसान भाई-बहन लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस योजना के तहत किसान भाई-बहनों के खाते में 2000 रुपये की किस्त दी जाती है। आज 19 नवंबर दोपहर 1.30 बजे किसान भाई-बहन को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। 

हालांकि एक राज्य  ऐसा भी है, जिन्हें 2000 नहीं बल्कि 3000 रुपये मिलेंगे। लेकिन ऐसा क्यों होगा, आइए जानते हैं। 

PM Kisan 21st Installment: किन किसानों को मिलेंगे 3000 रुपये? 

पीएम किसान योजना के तहत इस राज्य के किसानों के खाते 2000 रुपये आएंगे। इसके साथ ही इन्हें मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 1000 रुपये भी मिलेंगे। इस योजना के तहत किसानों को सलाना 3000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। 

ऐसे ही पीएम किसान योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं। इसलिए राजस्थान के किसानों को 2000 रुपये के साथ 1000 रुपये और मिलेंगे। 

आपके खाते में पैसे आए या नहीं कैसे करें चेक?

स्टेप 1- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2 - अब यहां Beneficiary Status वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। ये आपको Farmer Corner वाले ऑप्शन पर मिल जाएगा।

स्टेप 3- अब यहां अपना आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा।

पीएम किसान योजना में कब-कब पैसा आता है?

इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। ये पैसे उन्हें तीन अलग-अलग किस्त में मिलते हैं। जैसे पहली किस्त अप्रैल से लेकर जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से लेकर नवंबर के बीच मिलेगी। ऐसे ही तीसरी किस्त, दिसंबर से मार्च के बीच मिल सकती है। हालांकि किस्त में कुछ दिन या महीने आगे पीछे भी हो सकते हैं।