PM Kisan Yojana: बीत गया दशहरा आ रही दीपावली, अब कब खत्म होगा 24वीं किस्त का इंतजार; क्या है ताजा अपडेट
PM Kisan Yojana: भारत के किसान पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दशहरे ...और पढ़ें
-1792574808749_m.webp)
किसान पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
HighLights
किसान पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
कृषि मंत्रालय ने अभी तक किस्त जारी होने की तारीख नहीं बताई।
दीपावली से पहले किस्त आने की संभावना जताई जा रही है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: भारत के किसान इस समय पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इंतजार कब खत्म होगा, इसका जवाब अभी तक नहीं मिला है। दशहरे का त्योहार भी बीत गया। अब दीपावली आने वाली है। अभी तक कृषि मंत्रालय की ओर से पीएम किसान योजना की आगामी किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
किसानों के खाते में आगामी किस्त का पैसा कब आएगा इसकी जानकारी कृषि मंत्रालय किस्त जारी होने से कुछ दिन पहले देता है। हालांकि, अभी तक कृषि मंत्रालय की ओर से किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। आइए जानते हैं कि आखिर आगामी किस्त कब जारी हो सकती है।
कब होगा किस्त जारी होने का एलान?
कृषि मंत्रालय किस्त जारी होने की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म करता है। इसके अलावा पीएम किसान योजना को लेकर अलग से सोशल मीडिया अकाउंट्स भी बनाया गया है, जहां इस योजना से जुड़ी जानकारी शेयर की जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों में इसकी घोषणा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- ESIC ने बढ़ाई अंतिम संस्कार सहायता राशि, अब निजी कर्मचारियों के परिवार को मिलेंगे 20 हजार रुपये
इस बार दीपावली का त्योहार 8 नवंबर को है। उम्मीद यही लगाई जा रही है कि यह किस्त दीपावली से पहले जारी हो सकती है। हालांकि, पिछली बार कैलैंडर ईयर की आखिरी किस्त दीपावली के बाद आई थी। पिछले साल दीपाली का त्योहार 20 अक्टूबर को था और पीएम किसान योजना की किस्त 19 नवंबर को आई थी। पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से योजना की 24वीं किस्त जारी की थी।
कैसे चेक करें पीएम किसान योजना का ताजा स्टेटस
पीएम किसान योजना का ताजा स्टेटस देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले आपको PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आपको आपको Know your status के विकल्प पर जाना होगा।
- नो योर पेज पर जाने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे आपको दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपरे सामने एक पेज ओपन हो जाएगा, जिसमें किस्त से जुड़ी डिटेल दिखेगी।
यह भी पढ़ें- ESIC ने बढ़ाई अंतिम संस्कार सहायता राशि, अब निजी कर्मचारियों के परिवार को मिलेंगे 20 हजार रुपये
