सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: आज दशहरा, कल खत्म होगा 24वीं किस्त का इंतजार? देखें ताजा अपडेट

Published: Tue, 20 Oct 2026 04:32 PM (IST)

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अभी तक कोई आधिकारिक ...और पढ़ें

पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार जारी।

पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार जारी।

HighLights

  1. पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार जारी।

  2. पिछली किस्त के 4 महीने पूरे हो चुके हैं।

  3. सरकार ने अभी तक कोई तारीख नहीं बताई है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: आज दशहरे का त्योहार है। इस त्योहार के बीच देश के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना के इंतजार में है। अभी तक इस योजना को लेकर सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की गई है।

आज से यानी 20 अक्टूबर के पीएम किसान योजना की तीसरी किस्त आने के 4 महीने भी पूरे हो गए हैं। आमतौर पर पीएम किसान योजना की दो किस्तों के बीच का गैप 4 महीने होता है। अब चार महीने पूरे हो चुके हैं। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त कब आएगी? आइए जानते हैं।

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त पर क्या है ताजा अपडेट?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त को लेकर अगर ताजा अपडेट की बात करें तो अभी तक कृषि मंत्रालय की ओर से किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। न ही एक्स हैंडल पर इसकी कोई जानकारी दी गई है और न ही पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आगामी किस्त से जुड़ी जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- Gold Price: पिछले दशहरे से इस दशहरे तक कितना महंगा हुआ सोना, ₹1 लाख वाले झुमके की कीमत इतनी हो गई

कब आएगी 24वीं किस्त?

अभी तक पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th Installment Date) पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। लेकिन फिर भी ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीपावली से पहले सरकार किसानों के खाते में पीएम किसान योजना के 2-2 हजार रुपये भेज सकती है। इस किस्त पर अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं है, इस लिए बस अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किस्त कब आ सकती है। किस्त भेजने से पहले सरकार पहले वो तारीख घोषित करती है जिस दिन यह किस्त जारी होती है या की जाती है। अभी तक उस तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- ESIC ने बढ़ाई अंतिम संस्कार सहायता राशि, अब निजी कर्मचारियों के परिवार को मिलेंगे 20 हजार रुपये