सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: जिस दिन जलेगा रावण, क्या उस दिन खत्म होगा 24वीं किस्त का इंतजार; खाते में आएंगे 2-2 हजार!

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:41 PM (IST)

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए 20 अक्टूबर की तारीख महत्वपूर्ण है, ...और पढ़ें

कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?

कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?

HighLights

  1. 24वीं किस्त का इंतजार 20 अक्टूबर को पूरा होने की संभावना।

  2. दशहरे या दिवाली से पहले आ सकती है पीएम किसान किस्त।

  3. करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के इंतजार में बैठे करोड़ों किसानों के लिए 20 अक्टूबर की तारीख काफी अहम होने वाली है। इस तारीख से पिछली किस्त के चार महीने पूरे हो रहे हैं। आमतौर पर केंद्र सरकार हर चार महीने पर पीएम किसान योजना की किस्त जारी करती है। इस बात की संभावना अधिक है कि दशहरे पर कृषि मंत्रालय देश के करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा दे सकता है।

दरअसल, 20 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार है। यानी मंगलवार को रावण दहन होगा। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है।

क्या 20 अक्टूबर को खत्म होगा 24वीं किस्त का इंतजार?

अब तक पीएम किसान योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th Installment) को लेकर अभी किसी भी प्रकार का कोई अपडेट नहीं आया है। हालांकि, 20 अक्टूबर की तारीख को लेकर चर्चा है। इस दिन दशहरे का त्योहार है और साथ में इस दिन पिछले किस्त को आए हुए 4 महीने भी पूरे हो जाएंगे। यही कारण है कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि 20 अक्टूबर को आगामी किस्त आ सकती है।

हालांकि, 20 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार रहेगा, ऐसे में बैंक बंद रहेंगे, इसलिए एक संभावना यह भी है कि शायद 20 अक्टूबर को यह किस्त ना जारी हो। शायद सरकार दीपावली के त्योहार से पहले पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये भेजे।

पिछली बार कब आई थी कैलेंडर ईयर की आखिरी किस्त

पिछले साल पीएम किसान योजना की कैलेंडर ईयर की तीसरी किस्त 19 नवंबर, 2025 को जारी की गई थी। हालांकि, 20वीं किस्त 2 अगस्त में जारी की गई थी। साल की दूसरी और तीसरी किस्त के बीच 3 महीने 17 दिन का अंतर था। वहीं, इस साल यानी 2026 में दूसरी किस्त 20 जून को जारी की गई थी और 20 अक्टूब को इसके चार महीने पूरे हो जाएंगे।

ऐसे में इस बात की संभावना अधिक है कि सरकार पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को दीपावली से पहले भेजे। दशहरे से पहले आने की संभावना बहुत कम है। दशहरे के बाद और दीपावली के पहले 24वीं किस्त (Kisan Yojana 24th Installment) के आने की संभावना ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अमेरिकी कंपनी के साथ ज्वाइंट वेंचर का एलान, खर्च होंगे 4754239115000 रुपये