Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Fasal Bima Yojana: 35 लाख किसानों को मिला पैसा, लेकिन आपको नहीं? अब क्या करना होगा; कृषि मंत्री ने क्या कहा

    कल यानी 12 अगस्त को PM Fasal Bima Yojana की पहली किस्त जारी हुई। इसका फायदा 35 लाख किसानों को मिला है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से करोड़ों रुपये मुहैया कराए गए। अगर आप भी उन किसानों में से हैं जिन्हें योजना के पैसे नहीं मिले हैं तो जानते हैं आगे क्या करना होगा। वहीं कृषि मंत्री ने देरी को लेकर क्या कहा है।

    By Mansi Bhandari Edited By: Mansi Bhandari Updated: Wed, 13 Aug 2025 09:20 AM (IST)
    Hero Image
    PM Fasal Bima Yojana 35 लाख किसानों को मिला फायदा, ऐसे जानें अपना स्टेटस

     नई दिल्ली। PM Fasal Bima Yojana पहली किस्त जारी हो चुकी है। इस योजना के तहत अब तक 35 लाख किसानों को फायदा मिल चुका है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की फसल को बीमा प्रदान करना है। ये बीमा किसी भी प्राकृतिक आपदा की वजह से होने वाले नुकसान के बदले दिया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी उन किसानों में से एक है, जिन्हें अब तक इस बीमा योजना का लाभ नहीं मिला है, तो जानते हैं आपको क्या करना होगा।

    PM Fasal Bima Yojana पैसा नहीं मिला, अब क्या करें?

    • सबसे पहले आप बीमा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर स्टेटस पता करें। स्टेटस के जरिए आपको पता लगेगा कि आपके पैसे कब तक आ सकते हैं।
    • अगर स्टेटस से कुछ पता नहीं चल रहा है, तो अभी इंतजार करना ठीक रहेगा। हाल ही में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक पोस्ट साझा की थी।
    • इस पोस्ट के तहत उन्होंने कहा कि जिन्हें योजना के तहत आज पैसे नहीं मिलेंगे, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि लगभग 8 करोड़ किसानों को राशि बाद में दी जाएगी। ये योजना आपदा पड़ने पर किसानों के लिए वरदान है।
    • जब तक सरकार की ओर से इसे लेकर अपडेट नहीं आती इंतजार करना ठीक है। लेकिन अपडेट को अगर लंबे समय हो जाए तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं। आप टोल फ्री नंबर 18001801551 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

    वहीं आप इसकी शिकायत क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के जरिए भी कर सकते हैं।