India US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका के साथ भारत का FTA सबसे बेहतरीन समझौता होगा
India US Trade Deal: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ भारत का व्यापार समझौता सबसे बेहतरीन ...और पढ़ें

पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को बेहतरीन बताया।
HighLights
पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को बेहतरीन बताया।
भारत को अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी इस समझौते से।
अमेरिकी टैरिफ बदलाव के कारण समझौते पर फिर बातचीत जारी।
नई दिल्ली। India US Trade Deal: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के साथ भारत का व्यापार समझौता हर लिहाज से सबसे बेहतरीन समझौतों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत भारत ने अमेरिका के साथ बहुत अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए बातचीत की है।
भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए एक रूपरेखा (फ्रेमवर्क) को अंतिम रूप दिया था। हालांकि, अमेरिका में टैरिफ (शुल्क) ढांचे में बदलाव के कारण अब इस पर और बातचीत हो रही है।
क्या बोले पीयूष गोयल
गोयल ने कहा, भारत जैसे देश, जो समान उत्पाद बनाते हैं और विकास के लगभग एक जैसे स्तर पर हैं, उन्हें इस समझौते के बाद अमेरिका के बाजार में अपने उत्पादों के लिए सबसे बेहतर पहुंच (प्रेफर्ड मार्केट एक्सेस) मिलेगी।
जब उनसे इस समझौते की समयसीमा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी इस पर चर्चा चल रही है। अमेरिकी अधिकारियों के दौरे के बारे में उन्होंने बताया कि यह मुख्य रूप से सीमा शुल्क (कस्टम्स) अधिकारियों के साथ एक चर्चा थी।
व्यापार समझौतों का भारत के व्यापार पर क्या असर पड़ेगा, इस पर उन्होंने कहा, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि सभी समझौतों में सबसे बड़ा (यूरोपीय यूनियन के साथ समझौता) समझौता अभी लागू नहीं हुआ है।
अमेरिका के साथ होने वाला समझौता भी लागू होने में कुछ समय लेगा। उन्होंने यह भी बताया कि ग्वाटेमाला और इक्वाडोर ने भी भारत के साथ अलग-अलग व्यापार समझौतों पर चर्चा करने में काफी दिलचस्पी दिखाई है।
यह भी पढ़ें- DA Hike के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दिया एक और तोहफा, लैपटॉप-टैबलेट खरीद के लिए बढ़ाई रकम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।