सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस शहर में पेट्रोल की कीमत एक महीने की ऊंचाई पर, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

    By Praveen DwivediEdited By:
    Updated: Fri, 30 Mar 2018 09:43 AM (IST)

    मुंबई में पेट्रोल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जानिए आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के क्या दाम हैं ...और पढ़ें

    Hero Image
    इस शहर में पेट्रोल की कीमत एक महीने की ऊंचाई पर, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

    नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना संशोधन हो रहा है। ऐसे में हर रोज हमें पेट्रोल और डीजल नए दामों में खरीदना पड़ता है। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाले मुंबई में पेट्रोल का दाम 80.77 के स्तर पर पहुंच गया है। यह मुंबई में पेट्रोल का बीते एक महीने का उच्चतम स्तर है। 15 फरवरी 2018 को मुंबई में पेट्रोल के दाम 80.66 रुपए थे। वहीं इससे पहले मुंबई में पेट्रोल 81.24 के स्तर को भी छू चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल के दाम: आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 72.90 रुपए और मुंबई में 80.77 रुपए हैं। जानिए अन्य शहरों में पेट्रोल के दाम।

    मार्च में कितना महंगा हो गया पेट्रोल: 1 मार्च 2018 को मुंबई में पेट्रोल के दाम 79.45 रुपए निर्धारित थे। वहीं 28 मार्च को पेट्रोल 80.77 के स्तर पर पहुंच गया है। इन 28 दिनों में पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए 32 पैसे की तेजी आ चुकी है।

    आपके शहर में क्या हैं डीजल के दाम: राजधानी दिल्ली में आज डीजल के दाम 63.77 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं मुंबई में डीजल के दाम 67.91 रुपए प्रति लीटर हैं।

    मार्च में दिल्ली-मुंबई में कितना बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम: 1 मार्च 2018 को दिल्ली में डीजल के दाम 62.25 रुपए प्रति लीटर थे। वहीं 28 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 63.77 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं। इस दौरानदिल्ली में डीजल के दाम 1 रुपए 52 पैसे बढ़े हैं। वहीं मुंबई में 1 मार्च को डीजल के दाम 66.30 रुपए प्रति लीटर थे लेकिन 28 मार्च 2018 तक मुंबई में डीजल के दाम 67.91 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं। इस दौरान इसमें 1 रुपए 61 पैसे का इजाफा हुआ है।

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें