सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Price Today: दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम अब तक के उच्च स्तर पर, जानिए बाकी शहरों में क्या है कीमत

By NiteshEdited By:
Published: Fri, 22 Jan 2021 09:18 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 03:54 PM (IST)

पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन की शांति के बाद आज फिर बढ़ गए। इस वृद्धि के बाद देश के चार ...और पढ़ें

Petrol now at record high in Delhi and Mumbai
Petrol now at record high in Delhi and Mumbai

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन की शांति के बाद आज फिर बढ़ गए। इस वृद्धि के बाद देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमशः इस प्रकार हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 85.45 रुपये, मुंबई में 92.04 रुपये, चेन्नई की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 88.07 रुपये और कोलकाता में 86.87 रुपये प्रति लीटर है। डीजल के दाम देखें जाए तो दिल्ली में 75.63 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 82.40, चेन्नई में एक लीटर डीजल 80.90, कोलकाता में 79.23 रुपये प्रति लीटर हैं। दिल्ली और मुंबई में यह All Time High रेट है।

मालूम हो कि गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रूख रहा। बीते साल की दूसरी छमाही में भी पेट्रोल के दाम में खूब इजाफा हुआ। बीते 10 महीने में ही इसके दाम में 15 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। आज सिंगापुर में कारोबार शुरू होते समय समय डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में हल्की नरमी देखी गई।

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card Update: अपने फोन से 10 मिनट में अपडेट करें अपना आधार कार्ड, जानिए ये आसान प्रॉसेस

अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 85.02 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल की कीमत 87.95 रुपये प्रति लीटर, रांची में 84.15 रुपये प्रति लीटर और लखनऊ में 84.94 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में डीजल 76.08 रुपये प्रति लीटर, पटना में डीजल 80.78 रुपये प्रति लीटर, रांची में एक लीटर डीजल की कीमत 80.03 रुपये प्रति लीटर और लखनऊ में डीजल 76.00 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में हुए बदलाव की जानकारी सुबह 6 बजे मिल जाएगी। तेल विपणन कंपनियां, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे कीमतों में बदलाव करती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसके दाम बढ़कर लगभग दोगुने हो जाते हैं।