यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Petrol Diesel Price Today: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स, क्या बदले आपके शहर में दाम?
Petrol Diesel Price Today 06 June2023 पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम अपडेट हो गए हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को राहत जारी है। इंडियन ऑयल (India Oil), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। बड़े महानगरों में भी दाम जस के तस बने हुए हैं।
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।
.jpg)
पटना और लखनऊ समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- पटना: पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 94.52 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: पेट्रोल 96.43 रुपये और डीजल 89.63 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: पेट्रोल 96.84 रुपये और डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
कच्चे तेल की आज क्या है कीमत?
कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.47 डॉलर या 0.61 प्रतिशत गिरकर 76.24 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का भाव 0.51 डॉलर या 0.71 प्रतिशत गिरकर 71.64 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
.jpg)
कब जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इसमें टैक्स, ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन शामिल होता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, आप 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस कर सकते हैं।

