'पाकिस्तान में कोई तेल भंडार नहीं, आसिम मुनीर ने किया गुमराह', बलूचिस्तान से मिली ट्रंप को चेतावनी
बलूचिस्तान प्रांत के नेता मीर यार बलूच ने डोनाल्ड ट्रंप को चेताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास किसी भी प्रकार कोई तेल भंडार (Pakistan Oil Reserves News) नहीं है। जनरल आसिम मुनीर ने गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान की धरती प्राकृतिक संसाधनों से भरी है। इसका पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल करना चाहता है।

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ एनर्जी डील की घोषणा की थी। इस डील के तहत पाकिस्तान में तेल भंडार (Pakistan Oil Reserves News) के विकास पर काम किया जाना है। अब इसे लेकर पाकिस्तान के बलूच प्रांत के नेता मीर यार बलूच ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान में कोई तेल भंडार नहीं है। बल्कि जनरल आसिम मुनीर ने गुमराह किया है।
'बलूचों का है तेल भंडार'
बलूच नेता मीर यार बलूच ने उन संसाधनों पर इस्लामाबाद के दावे को पुरजोर तरीके से खारिज कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस क्षेत्र के तेल, गैस, तांबा, लिथियम, यूरेनियम और दुर्लभ मृदा खनिजों के अप्रयुक्त भंडार बलूचिस्तान के क्षेत्र में स्थित है, न कि पंजाब या व्यापक पाकिस्तान में और ये पूरी तरह से बलूच लोगों के हैं।
जून में हुई थी मुनीर और ट्रंप की मुलाकात
जून 2025 में व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई एक हाई-प्रोफाइल लंच मीटिंग में बलूचिस्तान के महत्वपूर्ण खनिजों के विशाल भंडार पर चर्चा हुई थी।
पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। अब इस क्षेत्र पर अमेरिका की नजर है। अमेरिका-पाकिस्तान महत्वपूर्ण खनिजों के सौदे पर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में चर्चा हुई थी। इस दौरान एक सांसद को यह कहते सुना गया कि असीम मुनीर बलूचिस्तान के दुर्लभ खनिजों पर ट्रंप के साथ समझौता करने वाशिंगटन गए थे।
मीर यार बलूच बोले जनरल असीम मुनीर ने ट्रंप को किया गुमराह
मीर यार बलूच ने जनरल असीम मुनीर और इस्लामाबाद के राजनयिक माध्यमों पर अमेरिकी अधिकारियों के सामने जानबूझकर गलत जानकारी पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास तेल को कोई भंडार नहीं है। जनरल मुनीर ने ट्रंप को झूठी जानकारी देकर गुमराह किया है। बुलिचस्तान में महत्वपूर्ण संसाधनों में केवल बलूचों का हक है।
मीर यार बलूच ने कहा कि बलूचिस्तान बिक्री के लिए नहीं है। उन्होंने अमेरिका और पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि बलूच लोगों की स्पष्ट सहमति के बिना इसकी भूमि या खनिजों का दोहन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
To the Honorable President of the United States, #BalochistanIsNotPakistan
Your recognition of the vast oil and mineral reserves in the region is indeed accurate. However, with due respect, it is imperative to inform your administration that you have been gravely misled by the… pic.twitter.com/bAMPOYisYK
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) July 30, 2025
बलूच नेता ने मीर यार बलूच ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, "पाकिस्तान की कट्टरपंथी सेना को बलूचिस्तान के खरबों डॉलर के दुर्लभ खनिज भंडार का दोहन करने की इजाजत देना एक गंभीर रणनीतिक भूल होगी। इस तरह की पहुंच आईएसआई की संचालन और वित्तीय क्षमताओं में वृद्धि करेगी, जिससे वह अपने वैश्विक आतंकी नेटवर्क का विस्तार कर सकेगा। इससे वह आतंकवादियों की भर्ती कर सकेगा, और संभवतः 9/11 जैसे बड़े हमलों को अंजाम दे सकेगा।"
उन्होंने आगे लिखा कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि वे इन सच्चाइयों को पहचानें और बलूच लोगों की स्वतंत्रता और अपनी मातृभूमि तथा प्राकृतिक संपदा पर नियंत्रण की वैध आकांक्षाओं का समर्थन करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।