Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत से लड़ाई की कीमत अब चुका रही पाकिस्तान की आवाम, एक झटके में इतने बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 03:38 PM (IST)

    पिछले महीने भारत से युद्ध करने का ख्वाब दे रही पाकिस्तान की आवाम अब अपनी ही सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक का शिकार बन गई है। दरअसल पाकिस्तान की डगमगाई अर्थव्यवस्था संभाले नहीं संभल रही। अब पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल कीमत में बड़ा इजाफा भी कर दिया है। आइए जानते हैं कि पड़ोसी मुल्क में पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी हो गई है?

    Hero Image
    पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े, जनता पर महंगाई की मार!

    नई दिल्ली। भारत के साथ लड़ाई का खामियाजा अब वहां की आवाम को उठाना पड़ रहा है। पहले से ही आसमान छू रही महंगाई के बीच पाकिस्तान सरकार ने आज 16 जून को पेट्रोल और डीजल के दामों में जबरदस्त इजाफा करने की घोषणा की है। ये जानकारी पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन से मिली है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितना बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम?

    नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल का प्राइस 4.80 प्रति लीटर बढ़ा दिया है। वहीं डीजल की कीमत में 7.95 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

    कीमत में बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में अब पेट्रोल 258.43 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिलेगा। इसके साथ ही डीजल का प्राइस 262.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    पहले कितना था दाम ?

    कीमत बढ़ने से पहले एक लीटर पेट्रोल का दाम 253.63 रुपये था। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत पहले 254.64 रुपये थी।

    कैसी है पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत?

    बीते महीने आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में हमला किया गया। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो गए थे। ये स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी परिस्थिति बन गई थी। पाकिस्तान भारत के खिलाफ युद्ध करने को तैयार था, लेकिन उसकी खुद की स्थिति डगमगाई हुई है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत इतनी खराब है कि उसका बजट भारत की एक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के रेवेन्यू से भी कम है।

    पाकिस्तान का वित्त वर्ष 2025-26 का पूरा बजट ही भारत की एक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के रेवेन्यू का लगभग आधा रह गया है। पाकिस्तान के वित्त और राजस्व मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने राष्ट्रीय विधानसभा में बजट पेश किया था। ये बजट जुलाई 2024 से जून 2025 तक का था। इसका कुल व्यय 18,900 अरब रुपये (लगभग 67.84 अरब अमेरिकी डॉलर) था। ये कुल व्यय रिलायंस के रेवेन्यू से लगभग आधा है।

    वित्त 2024-2025 यानी मार्च 2024 से अप्रैल 2025 तक रिलायंस का रेवेन्यू 1,071,174 करोड़ रुपये रहा है। जो यूएस डॉलर में 125.3 अरब होता है। रिलायंस भारत में पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व कमाया है।