Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Oyo के भारतीय कर्मचारियों की बढ़ी मुसीबत, छह महीने और लेनी होगी छुट्टी या देना होगा इस्तीफा

    By Pawan JayaswalEdited By:
    Updated: Sun, 06 Sep 2020 09:49 AM (IST)

    कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते Oyo India ने भारत में अपने कई कर्मचारियों को चार मई से सीमित लाभ के साथ चार महीने की छुट्टी पर भेज दिया था। PC Oyorooms.com

    Oyo के भारतीय कर्मचारियों की बढ़ी मुसीबत, छह महीने और लेनी होगी छुट्टी या देना होगा इस्तीफा

    नई दिल्ली, एजेंसी। हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की कंपनी ओयो (Oyo) ने भारत में अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। पहले से ही छुट्टी पर चल रहे कर्मचारियों से ओयो ने कहा है कि वे या तो सीमित लाभ के साथ छुट्टी को छह महीने के लिए आगे खिसका लें या खुद कंपनी से अलग हो जाएं। कंपनी का कहना है कि यह स्थिति उन हालातों के कारण पैदा हुई है, जो ना तो कर्मचारियों के बस में है और ना ही कंपनी के। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते ओयो ने भारत में अपने कई कर्मचारियों को चार मई से सीमित लाभ के साथ चार महीने की छुट्टी पर भेज दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीमीत लाभों के साथ छुट्टी  (LwLB) पर अपने कर्मचारियों को दिए एक आंतरिक संबोधन में ओयो इंडिया एंड साउथ एशिया के सीईओ रोहित कपूर ने कहा, ‘हम जानते हैं कि आपको रोक कर रखना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यह ऐसी परिस्थिति के कारण हुआ है जो ना तो हमारे नियंत्रण में है और ना ही आपके। कंपनी आपसे सीमित लाभ के साथ छुट्टियों को छह महीने अर्थात  28 फरवरी 2021 तक आगे खिसकाने की पेशकश करती है या आप खुद कंपनी से अपने आपको अगल कर सकते हैं।

    कपूर ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि और इससे उपभोक्ता का व्यवहार प्रभावित होने के कारण स्थिति में अनिश्चितता अभी भी बरकरार है। इसके परिणामस्वरूप चरणबद्ध तरीके से होटल्स खुल रहे हैं और रिकवरी में उम्मीद से कई अधिक समय लग रहा है।

    उन्होंने कहा कि कंपनी के बेहतर प्रयासों के बावजूद हम यह नहीं जानते कि भारत में कब हमारा कारोबार और राजस्व कोरोना पूर्व स्तर पर आएगा। कपूर ने आगे कहा कि ऐसी परिस्थिति में हमें बहुत अधिक भूमिकाओं के जल्द ही खुलने का पुर्वानुमान नहीं है।

    अगर आपके बैंक ने BHIM-UPI या RuPay Card से लेनदेन पर काटा है शुल्क, तो मिलेगा रिफंड, जानिए क्यों

    comedy show banner
    comedy show banner