सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nykaa Share Price: लगातार चौथे दिन गिरे इस कंपनी के शेयर, एक साल के निचले स्तर पर स्टॉक

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Tue, 17 Jan 2023 03:51 PM (GMT+05:30)

फैशन और सौंदर्य प्रसाधन खुदरा विक्रेता Nykaa की मूल कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयरों में लगभग 5 प्रतिशत की ...और पढ़ें

Nykaa Share Price declines at record low
Nykaa Share Price declines at record low

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Nykaa Share Price: एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स नायका के शेयर की कीमत मंगलवार को नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। निवेशकों ने इन शेयरों में भारी बिकवाली की। 1 दिन में बीएसई पर नायका के स्टॉक कम से कम 5.5% गिर गया है। Nykaa के शेयर लगातार चौथे दिन गिरे हैं।

खबर लिखे जाने तक Nykaa के स्टॉक 4.35% गिरकर BSE पर 134.15 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। शुरुआती कारोबार में स्टॉक ने 132.55 के नए 52-सप्ताह के निचले स्तर को छू लिया है, जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार को अब तक कुल 5.5 की गिरावट आई है। फिलहाल इसका मार्केट कैप अब भी 38,252 करोड़ से अधिक है।

11 जनवरी के बाद लगातार हो रही गिरावट

Nykaa के स्टॉक में 12 जनवरी से अब तक लगभग 14% की गिरावट आई है। आखिरी बार स्टॉक हरे रंग में 11 जनवरी को था। Nykaa में शेयरों के ट्रेंड में जानकारों का मानना है कि आने वाले दशक में BPC ई-कॉमर्स में तेजी आएगी और उसको देखते हुए नायका के शेयरों के तेजी से कारोबार करने की उम्मीद है। एक्सचेंज पर वॉल्यूम दो सप्ताह के औसत वॉल्यूम 4.25 लाख शेयरों का तीन गुना था।

कैसा है कंपनी का पोर्टफोलियो

नायका ने हाल के दिनों में पूरे भारत में स्टोर नेटवर्क की संख्या बढ़ाने के साथ कोर ई-कॉमर्स ऑपरेशन को बढ़ाना शुरू किया है। कंपनी त्वचा और सौंदर्य ब्रांडों का एक मजबूत पोर्टफोलियो बना रही है और सुपरस्टोर के माध्यम से अन्य खुदरा विक्रेताओं के लिए अपने उत्पादों का विस्तार कर रही है।

ये भी पढ़ें-

Gold Price Today: ताबड़तोड़ बढ़ने के बाद आज धड़ाम हुआ सोने का रेट, यहां मिल रहा सबसे सस्ता गोल्ड

Income Tax: नया टैक्स स्लैब या पुराना, कौन-सा है आपके लिए बेहतर; जानें कैसे होगी अधिक बचत