सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NHAI New Rules: बिना इंश्योरेंस कटी पर्ची तो लगेगा ₹10000 का जुर्माना, टोल पार करते ही फोन पर आएगा SMS; क्या है नया नियम?

Published: Wed, 18 Nov 2026 12:50 PM (IST)

NHAI insurance check: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा पर वाहनों के इंश्योरेंस की जांच के लिए नया ...और पढ़ें

टोल प्लाजा पर अब फास्टैग से होगा इंश्योरेंस चेक, NHAI का नया नियम

टोल प्लाजा पर अब फास्टैग से होगा इंश्योरेंस चेक, NHAI का नया नियम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Traffic challan for no insurance: अब हाईवे पर टोल प्लाजा पार करते ही आपके फास्टैग से सिर्फ टैक्स नहीं कटेगा, बल्कि आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस भी ऑटोमैटिक स्कैन हो जाएगा। अगर आपकी गाड़ी का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस खत्म हो चुका है, तो टोल पार करते ही आपके मोबाइल पर तुरंत एक अलर्ट SMS आ जाएगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI new rules) ने यह नया सिस्टम शुरू कर दिया है, ताकि वाहन मालिक समय रहते अपना इंश्योरेंस (Vehicle insurance check at toll plaza) रिन्यू कराएं और भारी भरकम चालान से बच सकें।

मुंडका टोल प्लाजा पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू

फिलहाल इस हाई-टेक सिस्टम को पायलट प्रोजेक्ट (Mundka toll plaza Delhi) के तौर पर दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा (अर्बन एक्सटेंशन रोड-II या UER-II) पर शुरू किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी इस सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही है, ताकि इसमें कोई तकनीकी खामी न रहे। इस ट्रायल के पूरी तरह से स्टेबल होने के बाद, आने वाले समय में इसे देश के सभी नेशनल हाईवे पर लागू करने की तैयारी है।

कैसे काम करता है यह नया सिस्टम?

यह पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक डेटा शेयरिंग पर आधारित है। टोल प्लाजा के सिस्टम को सीधे नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के वाहन (Vahan) डेटाबेस से लिंक किया गया है। जैसे ही आपकी गाड़ी टोल प्लाजा से गुजरेगी, सिस्टम पलक झपकते ही गाड़ी का नंबर रीड करके डेटाबेस में इंश्योरेंस की वैलिडिटी चेक कर लेगा।

अगर जांच में पता चलता है कि गाड़ी का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस खत्म हो गया है या उसका कोई वैलिड इंश्योरेंस है ही नहीं, तो सिस्टम तुरंत गाड़ी के रजिस्टर्ड मालिक के मोबाइल पर एक मैसेज भेज देगा।

यह भी पढ़ें- न चीन न अमेरिका, यहां बन रहा दुनिया सबसे बड़ा एयरपोर्ट, ₹3 लाख करोड़ होंगे खर्च; 1 लाख से ज्यादा लोग कर रहे मेहनत

SMS में होंगी 3 प्रमुख जानकारियां

  • गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर
  • टोल प्लाजा से गुजरने का सटीक समय
  • इंश्योरेंस एक्सपायर होने की डिटेल

अधिकारियों के मुताबिक, यह मैसेज किसी चालान की रसीद नहीं है, बल्कि एक तरह का रिमाइंडर नोटिफिकेशन है। इसका मकसद वाहन मालिकों को याद दिलाना है कि वे मोटर व्हीकल एक्ट के तहत होने वाली कानूनी कार्रवाई और जुर्माने से पहले अपना इंश्योरेंस अपडेट करा लें।

बिना इंश्योरेंस कितना कट सकता है चालान?

भारत में सड़क पर गाड़ी उतारने के लिए थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस होना कानूनी रूप से अनिवार्य है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सड़क हादसे की स्थिति में पीड़ित पक्ष को मुआवजे के लिए भटकना न पड़े। फिर भी बड़ी संख्या में लोग बिना इंश्योरेंस के गाड़ियां दौड़ा रहे हैं। अगर आप बिना वैलिड इंश्योरेंस के पकड़े जाते हैं, तो नियम बेहद सख्त हैं।

  • पहली बार पकड़े जाने पर: आपको 5,000 रुपए या अपने बेस इंश्योरेंस प्रीमियम का तीन गुना जुर्माना भरना पड़ सकता है।
  • दूसरी बार पकड़े जाने पर: यह जुर्माना सीधा दोगुना यानी 10,000 रुपए या बेस प्रीमियम का पांच गुना तक पहुंच जाता है।

NHAI का यह कदम सड़क सुरक्षा और कानूनी जागरूकता के लिहाज से गेमचेंजर साबित हो सकता है। यह न सिर्फ लोगों की जेब भारी जुर्माने से बचाएगा, बल्कि बिना कागजात वाली गाड़ियों की पहचान को भी बेहद आसान बना देगा।

यह भी पढ़ें- EPFO Passbook: WhatsApp से डाउनलोड करें ईपीएफओ पासबुक, घर बैठे होगा ये काम; स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।