आधार सेंटर जानें की टेंशन खत्म, मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस तक अपने से करें अपडेट; New Aadhaar App लॉन्च
सरकार ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिसमें 50 से अधिक नए फीचर्स जोड़े गए हैं। अब आप घर ...और पढ़ें

Aadhaar Card में घर बैठे मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस तक सबकुछ करें अपडेट, आ गया नया आधार ऐप; देखें प्रोसेस
HighLights
नया आधार ऐप 50 से अधिक फीचर्स के साथ आया।
घर बैठे मोबाइल नंबर और पता आसानी से अपडेट करें।
सुरक्षित ऑफलाइन वेरिफिकेशन, डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा कम।
नई दिल्ली। आधार सेंटर जाकर आधार कार्ड में जरूरी अपडेट कराने की टेंशन खत्म हो गई है। सरकार ने नया आधार ऐप लॉन्च किय है जिसकी मदद से आप घर बैठे जरूरी अपडेट खुद अपडेट कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस तक सबकुछ बड़ी आसानी से आप घर बैठे ही अपडेट कर सकते हैं। नए आधार ऐप में 50 नए फीचर को जोड़ा गया है। इन नए फीचर के जरिए आप अपने आधार कार्ड में जरूरी डिटेल बदल सकते हैं।
यह भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। इस ऐप का मकसद नागरिकों के लिए आइडेंटिटी सेवाओं को ज्यादा सुलभ, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाना है।
50 नए फीचर्स वाला नया Aadhaar App
UIDAI के नए आधार ऐप (New Aadhaar App) में सुरक्षित ऑफलाइन वेरिफिकेशन, सेलेक्टिव डेटा शेयरिंग और मोबाइल नंबर अपडेट जैसे 50 से ज्यादा फीचर्स हैं। इसका मकसद आपके स्मार्टफोन से ही आपकी डिजिटल पहचान को मैनेज करना, आसान, सुरक्षित और ज्यादा सुविधाजनक बनाना है।
यह नया आधार ऐप यूजर्स को जरूरत पड़ने पर पूरी पहचान की जानकारी बताए बिना, सुरक्षित रूप से कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर करने की सुविधा देता है।
New Aadhaar App के जरिए आप अपने परिवारों के लिए एक ही डिवाइस से बच्चों या आश्रितों के आधार डिटेल्स को मैनेज कर सकते हैं।
गलत इस्तेमाल के खतरे को कम करना है उद्देश्य
नया आधार ऐप आधार को मैनेज करना आसान, सुरक्षित और रोजाना इस्तेमाल के लिए ज़्यादा प्रैक्टिकल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। UIDAI ने बताया है कि बार-बार सलाह देने के बावजूद, पूरे भारत में लोग अभी भी होटल चेक-इन, सिम कार्ड, ऑफिस वेरिफिकेशन और दूसरी चीजों के लिए आधार की फोटोकॉपी शेयर करते हैं, जिससे डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ जाता है।
क्या है नए आधार ऐप के फीचर
नए आधार ऐप के जरिए, UIDAI का मकसद ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन को चालू करके इस समस्या को हल करना है, जहाँ आधार नंबर या बायोमेट्रिक डेटा शेयर किए बिना पहचान कन्फर्म की जा सकती है, जिससे रोजाना का ऑथेंटिकेशन ज्यादा सुरक्षित और कंट्रोल्ड हो जाएगा। इसके अलावा, यह ऐप यूजर्स को मोबाइल नंबर और पते जैसी जरूरी डिटेल्स अपडेट करने और फिजिकल कॉपी दिए बिना चुनिंदा आधार जानकारी शेयर करने की सुविधा देता है।
New Aadhar App से कैसे अपडेट करें मोबाइल नंबर और एड्रेस
आधार ऐप यूजर्स सीधे ऐप के जरिए अपना मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। नीचे हमने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया है।
आधार ऐप खोलें और आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
होम स्क्रीन पर ‘आधार डिटेल्स अपडेट करें’ सेक्शन पर जाएं।
चुनें कि आप अपना मोबाइल नंबर या एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं।
नई डिटेल्स डालें और वेरिफिकेशन के लिए रिक्वेस्ट सबमिट करें।
ऐप में बताए अनुसार ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
अपडेट के लिए आपको 75 रुपये की फीस पे करनी होगी।
वेरीफाई होने के बाद, अपडेट रिक्वेस्ट प्रोसेस हो जाएगी और आधार रिकॉर्ड में दिख जाएगी।
