PM Kisan Yojana के नहीं, इस योजना के तहत खाते में पहुंचने लगे 1-1 लाख रुपये; जानें किसके अकाउंट में आया पैसा
देशभर में करोड़ों किसान PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, उत्तर प्रदेश में ...और पढ़ें

PM Kisan Yojana के नहीं, इस योजना के तहत खाते में पहुंचने लगे 1-1 लाख रुपये; जानें किसके अकाउंट में आया पैसा
HighLights
पीएम आवास योजना-शहरी की पहली किस्त जारी।
उत्तर प्रदेश में 2 लाख लाभार्थियों को मिले 1 लाख।
ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी किस्त की स्थिति जांचें।
नई दिल्ली। एक तरह देश के करोड़ों किसान भाई PM Kisan Yojana की अगली किस्त यानी 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। दूसरे ओर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कई लोगों के खाते में 1-1 लाख रुपये क्रेडिट होने लगे हैं। ये रुपये पीएम किसान योजना के तहत नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PM Kisan Yojana) के तहत दी जाने वाली पहली किस्त है।
सरकार की ओर से पीएम आवास योजना के लिए 2026 की लिस्ट जारी कर दी है। जिन भी लाभार्थियों का नाम इस लिस्ट में होगा उन्हें इस योजना के तहत घर बनाने के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता दी जाएगी।
लाखों लोगों को मिली पहली किस्त
धानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 2026 में जिन्हें इसका लाभ मिलना था उनकी पहली किस्त आना शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 दिसंबर को 2 लाख लाभार्थियों को 1-1 लाख रुपये की सौगात दी। यह इस योजना के तहत दी जाने वाली पहली किस्त है।
सीएम योगी ने इस दौरान 2,000 करोड़ रुपए की अनुदान राशि का अंतरण किया। ऐसे में अगर आपने पीएम आवास योजा के लिए आवेदन किया था और आपका नाम लिस्ट में है तो आपकी भी पहली किस्त आ गई होगी या फिर आने वाली होगी।
पीएम आवास योजना शहरी की BLC कैटेगरी में तीन किस्तों के तहत पैसा आता है। पहली और दूसरी किस्त में 40-40 फीसदी पैसा आता है। शेष 20 फीसदी अंतिम किस्त में आता है।
अगर आपका नाम PMAY लिस्ट में है, तो प्रधान मंत्री आवास योजना शहरी के लिए जारी किए गए लाभार्थी फंड को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं।
- pmaymis.gov.in पर जाएं, जो PMAY शहरी की ऑफिशियल वेबसाइट है।
- ऊपर के नेविगेशन बार से, 'सर्च बेनिफिशियरी' चुनें, फिर 'बेनिफिशियरी-वाइज फंड जारी' पर क्लिक करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर डालें और Send OTP पर क्लिक करें।
- आपको केंद्र, राज्य और ULB शेयर द्वारा आपके लिए जारी किए गए फंड की डिटेल्स मिल जाएंगी।
कब आएगी पीएम योजना की किस्त की अगली किस्त?
पीएम किसान की अगली किस्त Union Budget 2026 के पेश होने के बाद आएगी। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट पेश करेंगे। इस बजट में अगले वित्त वर्ष पीएम किसान योजना के तहत जारी होने वाली राशि की भी घोषणा की जाएगी। इस योजना के लिए बजट आवंटित किया जाएगा।
