आपका Aadhaar Card कहां-कहां हो रहा है इस्तेमाल, कैसे करें पता; देखें प्रोसेस
आधार कार्ड सिर्फ एक डॉक्यूमेंट नहीं है। बल्कि ये हमारी पहचान से जुड़ा हुआ है। ये जितना महत्वपूर्ण है, इसका ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आधार कार्ड सिर्फ एक डॉक्यूमेंट नहीं है। बल्कि ये हमारी पहचान से जुड़ा हुआ है। ये जितना महत्वपूर्ण है, इसका गलत इस्तेमाल होने का खतरा भी उतना ही ज्यादा है। आजकल लगभग हर जरूरी काम के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है। आज हम जानेंगे कि आपके आधार कार्ड का कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है, तो इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
कहां-कहां हो रहा है इस्तेमाल?
दरअसल आधार नियंत्रित करने वाली संस्था UIDAI में एक नया फीचर आया है। इसे Aadhaar Authentication कहते हैं। ये फीचर काफी खास है। इसके जरिए आप पता लगा सकते हैं कि आपने आधार कार्ड को कहां-कहां इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही अगर किसी ओर के द्वारा आधार का उपयोग किया गया होगा तो वो भी यहीं से पता चल जाएगा।
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब यहां Aadhaar Authentication History वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर आपको 12 अंकों का आधार नंबर और दिया गया कैप्चा कोड डालना होगा।
- इसके बाद Send OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। अब इसे यहां दर्ज कर दें।
- ओटीपी दर्ज करते ही आपको पूरी हिस्ट्री दिख जाएगी।
- इस तरह आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपने कब-कब और कहां-कहां आधार का उपयोग किया है।
आधार में कैसे करें कोई भी अपडेट
आज आपको आधार में अपडेट या बदलाव करने के लिए वेबसाइट में जानें की जरूरत नहीं है। ये आधार ऐप के जरिए बड़ी आसानी से हो सकता है। आधार कार्ड में कोई भी बदलाव के लिए आपको बस आधार ऐप की जरूरत होगी और आपका पूरा काम हो जाएगा।
