Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मार्केट बंद होने के बाद किटकैट बनाने वाली कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, स्टॉक पर कल दिख सकता है एक्शन

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 06:03 PM (IST)

    नेस्ले इंडिया की बोर्ड मीटिंग 26 जून 2025 को होने वाली है। इसमें बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। कंपनी ने यह जानकारी खुद स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। आज के कारोबार यानी 19 जून को बीएसई पर नेस्ले इंडिया का शेयर 1.1% गिरकर ₹2313 पर बंद हुआ।

    Hero Image
    नेस्ले इंडिया ने किया बोनस शेयर बांटने का फैसला।

     FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने निवेशकों के लिए अहम जानकारी दी है। कंपनी ने BSE फाइलिंग में 19 जून को बताया कि उसकी बोर्ड बैठक 26 जून 2025 को होगी। इस बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 19 जून 2025 से 28 जून 2025 तक शेयरों में कारोबार करने की अनुमति नहीं होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेस्ले इंडिया के शेयर प्राइस में आज दिखी गिरावट

    आज के कारोबार यानी 19 जून को बीएसई पर नेस्ले इंडिया का शेयर 1.1% गिरकर ₹2,313 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में शेयर में 4% की गिरावट आई है और 2025 में अब तक 6.6% की बढ़ोतरी हुई है। इसका 52-सप्ताह का निचला स्तर ₹2,110 है। वहीं 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹2,778 है। कंपनी मार्केट कैप इस दौरान ₹2.23 लाख करोड़ पहुंचा।

    पिछले साल हुआ था स्टॉक स्प्लिट

    जनवरी 2024 में, नेस्ले इंडिया ने 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट किया था। अब देखना यह है कि कंपनी के बोर्ड द्वारा बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर क्या निर्णय लिया जाता है और इसका शेयर बाजार पर क्या प्रभाव पड़ता है।

    नेस्ले इंडिया के बारे में

    नेस्ले इंडिया स्विटजरलैंड फूड कंपनी नेस्ले एसए की सहयोगी कंपनी है। यह भारतीय बाजार में डेयरी, ड्रिंक्स, चॉकलेट और कन्फेक्शनरी सहित कई तरह के उत्पादों की बिक्री करती है। कंपनी का भारत में 1912 से पुराना इतिहास है। नेस्ले इंडिया के भारत में नेस्कैफे, मैगी, किटकैट, मिल्कमेड, मिल्कीबार जैसे कई फेमस प्रोडक्ट बिकते हैं।

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)