Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hurun India Rich list 2020: मुकेश अंबानी 9वें वर्ष लगातार सबसे अमीर भारतीय, राधाकिशन दमानी को भी टॉप 10 में मिली जगह

    By NiteshEdited By:
    Updated: Tue, 29 Sep 2020 04:23 PM (IST)

    टॉप 10 की सूची में अन्य नामों में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक सन फार्मा के दिलीप शांघवी और शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के साइरस पलोनजी मिस्त्री और शापूर पल्लोनजी मिस्त्री शामिल हैं।

    Mukesh Ambani tops Hurun India Rich list 2020

    नई दिल्ली, आइएएनएस। Hurun India Rich list 2020 में मुकेश अंबानी लगातार 9वें वर्ष सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं, जिनकी निजी संपत्ति 6,58,400 करोड़ रुपये है। इनमें से अधिकांश रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी हिस्सेदारी से बने हैं। मुकेश अंबानी ग्लोबल रिच लिस्ट की सूची में टॉप 5 में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हुरुन इंडिया सूची में 31 अगस्त, 2020 तक 1,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति वाले देश के सबसे अमीर व्यक्तियों का नाम है। 2020 के एडिशन में 828 भारतीय शामिल थे।

    लंदन स्थित हिंदुजा बंधुओं (एसपी हिंदुजा, अपने तीन भाइयों के साथ) ने 1,43,700 करोड़ रुपये की संयुक्त संपत्ति के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। एचसीएल के संस्थापक शिव नाडार 1,41,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, गौतम अडानी एंड फैमिली चौथे स्थान पर और अजीम प्रेमजी पांचवें स्थान पर हैं।

    एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक राधाकिशन दमानी को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 के टॉप 10 सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में सातवें स्थान पर जगह मिली है।

    टॉप 10 की सूची में अन्य नामों में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक, सन फार्मा के दिलीप शांघवी और शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के साइरस पलोनजी मिस्त्री और शापूर पल्लोनजी मिस्त्री शामिल हैं।

    इस लिस्ट में लगभग 5 फीसद महिलाएं हैं और उनमें से 10 स्व-निर्मित हैं। इसमें क्रिश की व्यक्तिगत संपत्ति 32,400 करोड़ रुपये और शॉ की 31,600 करोड़ रुपये थी, जो भारत की सबसे अमीर स्व-निर्मित महिला भी है।

    IIFL Wealth Hurun India Rich List 2020 के अनुसार, भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने मार्च में लॉकडाउन लागू के बाद से हर घंटे 90 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस सालाना रिपोर्ट के मुताबिक पिछले नौ साल में अंबानी की निजी संपत्ति 2,77,700 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,58,400 करोड़ रुपये हो गई है।  इस सूची में शामिल 828 भारतीय अमीरों की कुल संपत्ति 821 अरब डॉलर (60,59,500 करोड़ रुपये) है। यह पिछली बार से 140 अरब डॉलर यानी 10,29,400 करोड़ रुपये अधिक है। इसकी एक बड़ी वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई तेजी है।

    हाल में अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक ने रिलायंस रिटेल में 7,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस सौदे के लिए अंबानी की कंपनी की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू 4.21 लाख करोड़ रुपये आंकी गई थी।