अब 2-3 नहीं, बल्कि सैकड़ों GB डेटा यूज करने पर भी स्पीड नहीं होगी कम, न खत्म होगा डेटा; Jio लाई 'महा-स्पेशल' ऑफर
रिलायंस जियो ने अपना 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर पेश किया है, जिसमें 399 और 3,999 रुपये के प्लान पर अनलिमिटेड 5G/4G डेटा मिलेगा। यह ऑफर 24 नवंबर से उपलब्ध होगा और इसमें नए ऐड-ऑन व नाइट डेटा प्लान भी शामिल हैं।

जियो लाई हैप्पी न्यू ईयर ऑफर (AI फोटो)
HighLights
जियो ने 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर पेश किया
399 और 3,999 रुपये प्लान में अनलिमिटेड डेटा
नए ऐड-ऑन और नाइट डेटा प्लान भी शामिल
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपना ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ऑफर पेश कर दिया है। इस ऑफर के तहत आज मंगलवार 24 नवंबर से चुनिंदा प्लान में डेटा इस्तेमाल की सीमा हटा जाएगी, यानी आपको भरपूर हाई स्पीड डेटा मिलेगा। जियो 399 रुपये और 3,999 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 2.5 जीबी 5जी या 4जी डेटा इस्तेमाल की सीमा हटा देगी। इन प्लान की वैलैडिटी क्रमशः 28 दिन और 365 दिन है।
नए प्लान भी पेश
कंपनी एक और दो दिन की वैधता वाले 15 रुपये और 25 रुपये के ऐड-ऑन प्लान भी पेश कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार अनलिमिटेड डेटा की सुविधा वाले 399 रुपये और 3,999 रुपये के प्लान तथा 25 रुपये वाला अनलिमिटेड 5जी ऐड-ऑन प्लान (15 रुपये वाला प्लान पहले से उपलब्ध है) 24 नवंबर से देशभर में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से रिचार्ज के लिए उपलब्ध होंगे।
आप ये प्लान मायजियो ऐप, जियो डॉट कॉम, जियो स्टोर और खुदरा विक्रेताओं से ले सकेंगे।
कोई भी ले सकता है फायदा
इस ऑफर के तहत 3,999 रुपये के प्लान में 12 महीने का कैनवा प्रो लाइट सब्सक्रिप्शन, जियोहॉटस्टार मोबाइल और जियो टीवी के जरिये हॉलीवुड तथा फैनकोड का सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा जियोएआईक्लाउड पर 50 जीबी मुफ्त क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा। कोई भी ग्राहक इन प्लान को ले सकता है।
नहीं घटेगी इंटरनेट स्पीड
ग्राहक के मौजूदा प्लान की वैलिडिटी समाप्त होने के बाद नई सेवा शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐड-ऑन प्लान में डाउनलोड की कोई सीमा नहीं होगी और न ही इंटरनेट की गति कम की जाएगी। इन प्लान में डेटा इस्तेमाल की भी कोई सीमा नहीं होगी।
‘नाइट डेटा’ प्लान
जियो 50 रुपये का ‘नाइट डेटा’ प्लान भी पेश करेगी। यह प्लान 26 नवंबर से कंपनी के सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें - याद है 90's का कोल्ड ड्रिंक ब्रांड Gold Spot? 26 साल बाद हुई वापसी; अंबानी के Campa को टक्कर देने के लिए लाई Coca Cola
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।