सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Campa से मुकेश अंबानी की रिलायंस कंज्यूमर को लगे पंख! 6 महीनों में छाप डाले ₹52500000000

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:19 AM (IST)

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के बेवरेज बिजनेस, जिसमें कैम्पा प्रमुख है, ने वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में 5,250 करोड़ ...और पढ़ें

रिलायंस की कैम्पा का कमाल

रिलायंस की कैम्पा का कमाल

HighLights

  1. कैम्पा ने H1 FY27 में 5,250 करोड़ रुपये का राेवेन्यू कमाया

  2. रिलायंस कंज्यूमर भारत की तीसरी सबसे बड़ी बेवरेज कंपनी

  3. कंपनी का अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी से विस्तार हो रहा है

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। मार्च 2023 में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कैम्पा को फिर से लॉन्च किया था। करीब साढ़े 3 साल में कैम्पा ने बिक्री के मामले में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
30 अक्टूबर को एक अर्निंग्स कॉल के दौरान, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर आशुतोष गोयल ने बताया कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के बेवरेज बिजनेस - जिसमें 'कैम्पा' (Campa) प्रमुख है - ने वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में 5,250 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2026 में इस कैटेगरी की पूरे साल की बिक्री का लगभग 90% है।

'कैम्पा' ब्रांड सबसे आगे

गोयल ने कहा कि बेवरेज सेगमेंट लगातार बढ़ रहा है और इसमें 'कैम्पा' ब्रांड सबसे आगे है। उन्होंने बताया कि रिलायंस कंज्यूमर नॉन-अल्कोहलिक रेडी-टू-ड्रिंक बेवरेज के मामले में देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है और कई राज्यों में इसका मार्केट शेयर डबल डिजिट्स में है।
सितंबर तिमाही में FMCG बिजनेस का रेवेन्यू 8,266 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 1.6 गुना है। वहीं, पहली छमाही का कुल रेवेन्यू 16,900 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 1.8 गुना है।

कुल रेवेन्यू का लगभग 80 प्रतिशत हासिल

रिलायंस कंज्यूमर के कुल प्रदर्शन का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा, "पहले छह महीनों में ही हमने पिछले साल के कुल रेवेन्यू का लगभग 80 प्रतिशत हासिल कर लिया है।" इसके अलावा, 'डेली एसेंशियल्स' (रोजमर्रा की जरूरी चीजें) कैटेगरी ने पहली छमाही में 7,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 1.7 गुना है।
इस ग्रोथ में 'इंडिपेंडेंस', 'गुड लाइफ' और 'उधयम' जैसे ब्रांडों के तहत बेचे जाने वाले ड्राई फ्रूट्स, खाने के तेल और दालों का बड़ा योगदान रहा।

होम एंड पर्सनल केयर' कैटेगरी

गोयल ने बताया कि रिलायंस कंज्यूमर की 'होम एंड पर्सनल केयर' कैटेगरी में "तेजी से ग्रोथ" देखने को मिल रही है, जिसका मुख्य कारण उत्पादों की रेंज का विस्तार और पूरे देश में इनका फैलाव है। वहीं, 'पैकेज्ड फूड्स' कैटेगरी में भी अच्छा रुझान दिख रहा है, जिसके पीछे उत्पादों की विस्तृत रेंज और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए गए नए बदलाव हैं।

विदेशों में हो रहा विस्तार

भारत के बाहर भी, रिलायंस कंज्यूमर इंटरनेशनल मार्केट्स में अपना डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बढ़ा रही है। गोयल ने बताया, "अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हम अब ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख सुपरमार्केट जैसे 'कोल्स' (Coles) और 'वूलवर्थ्स' (Woolworths) में मौजूद हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि इस विस्तार को ऑस्ट्रेलिया में ही हो रहे लोकल प्रोडक्शन का समर्थन हासिल है। इसके अलावा, कंपनी ने केन्या और घाना व नाइजीरिया सहित अन्य अफ्रीकी बाजारों में भी अपने उत्पाद लॉन्च किए हैं।

ये भी पढ़ें - मुकेश अंबानी की रिलायंस को चाहिए 15000 करोड़ रुपये, मुनाफा 41% बढ़ने के बावजूद क्यों पड़ी जरूरत?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।