सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुकेश अंबानी के 'खास रिश्तेदार' को चाहिए कर्ज, ₹94000000000 उधार लेने की तैयारी; जानिए क्या है प्लान?

Published: Fri, 08 May 2026 01:08 PM (IST)

अरबपति अजय पिरामल की कंपनी पिरामल फाइनेंस अपने कारोबार विस्तार के लिए 1 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की योजना बना रही है। इस रकम का इस्तेमाल कंज्यूमर लोन पोर्टफोलियो को बढ़ाने और रिटेल सेक्टर में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

मशहूर कारोबारी अजय पिरामल, मुकेश अंबानी के समधि हैं।

मशहूर कारोबारी अजय पिरामल, मुकेश अंबानी के समधि हैं।

HighLights

  1. पिरामल फाइनेंस 1 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज लेगी।

  2. घरेलू कंज्यूमर लोन पोर्टफोलियो बढ़ाने की योजना है।

  3. कंपनी रिटेल और माइक्रो बिजनेस सेक्टर पर फोकस करेगी।

नई दिल्ली। अरबपति उद्योगपति और मुकेश अंबानी के रिश्तेदार, अजय पिरामल (Billionaire Ajay Piramal) 1 अरब डॉलर का कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं। यह पैसा वह अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए लेना चाहते हैं। दरअसल, पिरामल ग्रुप (Piramal Group), फाइनेंस सेक्टर में भी सक्रिय है और भारत की अर्थव्यवस्था में रिटेल लोन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इस साल 1 अरब डॉलर तक का विदेशी मुद्रा ऋण जुटाने की योजना बना रहा है, भारतीय रुपयों में यह रकम 9400 करोड़ से ज्यादा है।

मुंबई स्थित पिरामल फाइनेंस लिमिटेड मुख्य रूप से विदेशी बैंकों और बहुपक्षीय एजेंसियों से लोन प्राप्त करेगी, जिसकी अवधि तीन से पांच वर्ष तक होगी। कंपनी के सीईओ जयराम श्रीधरन ने एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी।

क्या है कंपनी का प्लान?

पिरामल फाइनेंस के सीईओ श्रीधरन ने कहा, पिरामल फाइनेंस विदेशी मुद्रा ऋण का उपयोग अपने घरेलू कंज्यूमर लोन पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए करेगा। रिटेल और माइक्रो बिजनेस सेक्टर्स में बढ़ती आकांक्षाएं बड़े अवसर पैदा कर रही हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पारंपरिक बैंकों की पहुंच या लचीलापन सीमित है।"

पिरामल फाइनेंस की विदेशी मुद्रा जुटाने की योजना ऐसे समय में सामने आई है जब डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है, जिससे आयातकों और विदेशी मुद्रा ऋण लेने वालों के लिए हेजिंग लागत बढ़ गई है।

भारतीय कंपनियां विदेशों से लेती है कर्ज

भारतीय कंपनियां अक्सर कम ब्याज दरों, लंबी अवधि और उधारदाताओं के व्यापक नेटवर्क का लाभ उठाने के लिए विदेशी बाजारों से लोन लेती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, स्थानीय कंपनियों का बाहर से लिया जाने वाला कमर्शियल लोन, फरवरी में बढ़कर 4.63 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले 2.82 अरब डॉलर था।

ये भी पढ़ें- भारत के Agri & Sea Food को इंटरनेशनल मार्केट में मिलेगी मजबूती, किसानों-मछुवारों को तगड़ा फायदा देने का प्लान तैयार

पिरामल समूह की कंपनी पिरामल फाइनेंस, मॉर्गेज, प्रॉपर्टी लोन और यूज्ड कार लोन जैसी कई सर्विसेज देती हैं, और भारत में रिटेल सेक्टर में सबसे तेजी से बढ़ती हुई एनबीएफसी में से एक है। कंपनी के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में इसके एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (संपत्ति) दोगुना होकर 1 ट्रिलियन रुपये (10.5 बिलियन डॉलर) हो गए हैं और अगले दो वर्षों में इसमें 50% की वृद्धि होने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।