सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुकेश अंबानी के दामाद को बड़ी राहत, इनकम टैक्स ने मानी टैक्स लॉस की बात, 10000 करोड़ से ज्यादा का मामला

Published: Thu, 26 Mar 2026 05:15 PM (IST)

पीरामल फाइनेंस को आयकर विभाग से बड़ी राहत मिली है। विभाग ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी के 10,110 करोड़ रुपये के टैक्स लॉस को स्वीकार कर लिया है। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. आयकर विभाग ने पीरामल फाइनेंस का टैक्स लॉस स्वीकारा।

  2. वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10,110 करोड़ रुपये का नुकसान।

  3. कुल एक्यूमलेटिव टैक्स लॉस बढ़कर 24,600 करोड़ रुपये हुआ।

नई दिल्ली। देश की दिग्गज कंपनी पीरामल फाइनेंस (Piramal Finance) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी फाइलिंग में कहा है कि उनके पिछले वित्तीय वर्ष के 10,110 करोड़ रुपये के टैक्स लॉस को आयकर विभाग ने अपनी जांच में सही पाया है और उसे स्वीकार कर लिया है। इसके बाद, कंपनी का कुल क्यूमलेटिव टैक्स लॉस बढ़कर करीब 24,600 करोड़ रुपये हो गया है। पीरामल फाइनेंस के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद पीरामल (Anand Piramal) हैं जो ईशा अंबानी के पति और मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के पति हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पीरामल फाइनेंस की ओर से एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि असेसमेंट (कर निर्धारण) प्रक्रिया के तहत, कंपनी को 25 मार्च 2026 को एक आदेश मिला, जिसमें कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 (AY 2024-25) के लिए दाखिल किए गए इनकम टैक्स रिटर्न के संबंध में 10,110 करोड़ रुपये के 'टैक्स लॉस' (कर नुकसान) को मंजूरी दी गई है। इस आदेश के मिलने के बाद, कंपनी का कुल क्यूमलेटिव टैक्स लॉस बढ़कर लगभग 24,600 करोड़ रुपये हो गया है ।

इसके साथ ही इनकम टैक्स विभाग ने अपनी जांच में आधिकारिक रूप से यह मान लिया है कि कंपनी को पिछले वित्तीय वर्ष (2023-24) में 10,110 करोड़ रुपये का घाटा (नुकसान) हुआ था। कंपनियां अक्सर इन स्वीकृत 'टैक्स लॉस' का इस्तेमाल भविष्य में होने वाले मुनाफे पर लगने वाले टैक्स को कम करने के लिए करती हैं।

नवंबर 2025 में लिस्ट हुए थे शेयर

पीरामल फाइनेंस के शेयरों की लिस्टिंग, पीरामल एंटरप्राइजेज के साथ विलय के बाद 7 नवंबर को हुई थी। एनएसई पर कंपनी के शेयर 1,260 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए थे। फिलहाल शेयरों की कीमत 1813 रुपये है। पिरामल फाइनेंस कॉर्पोरेशन का मुख्य व्यवसाय, खुदरा ग्राहकों को आवासीय संपत्ति के निर्माण या खरीद के लिए लोन और संपत्ति के बदले कर्ज देना है। पीरामल फाइनेंस का कुल मार्केट कैप 41000 करोड़ से ज्यादा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।