सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वॉरेन बफे को पीछे छोड़ दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, 75 अरब डॉलर हुई संपत्ति

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Wed, 22 Jul 2020 05:29 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 07:11 PM (IST)

फोर्ब्स की बिलेनियर्स लिस्ट (Forbs Billionaire List) के अनुसार रिलायंस के चेयरमैन की कुल संपत्ति 75 अरब डॉलर हो गई है।

वॉरेन बफे को पीछे छोड़ दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, 75 अरब डॉलर हुई संपत्ति
वॉरेन बफे को पीछे छोड़ दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, 75 अरब डॉलर हुई संपत्ति

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। अरबपति मुकेश अंबानी अब दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अंबानी की संपत्ति दुनिया के जाने माने निवेशक और बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे से भी अधिक हो गई है। दुनिया के टॉप-5 अमीरों में मुकेश अंबानी एशिया से इकलौते हैं। अंबानी की संपत्ति में सिर्फ 8 दिनों में ही 2.6 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हो गई है। इससे पहले बीती 14 जुलाई को वे दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बने थे।

फोर्ब्स की बिलेनियर्स लिस्ट (Forbs Billionaire List) के अनुसार, रिलायंस के चेयरमैन की कुल संपत्ति 75 अरब डॉलर हो गई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति के साथ ही रिलांयस के एम-कैप में भी लगातार इजाफा हो रहा है। रिलायंस का एम-कैप 12,70,480.06 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है।

रिलायंस के शेयर प्राइस में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मार्च महीने के बाद से अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर में दोगुनी बढ़ोत्तरी हुई है। आरआईएल का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर बुधवार को 1.64 फीसद या 32.25 रुपये की बढ़त के साथ 2004.10 पर बंद हुआ है। 

दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में शीर्ष पर अभी भी अमेजन की सीईओ जेफ बेजोस बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 185.8 बिलियन डॉलर है। दुसरे नंबर पर हैं बिल गेट्स, उनकी कुल संपत्ति 113.1 अरब डॉलर है। उनके बाद तीसरे नंबर पर 112 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली है। इसके बाद चौथे नंबर पर 89 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जुकरबर्ग हैं।

यह भी पढ़ें: क्या चांदी बन रही है नया सोना? जानिए क्यों चांदी में आ रही है बंपर तेजी और आगे क्या रहेगी इसकी चाल

यह भी पढ़ें: Post Office Saving Scheme यहां निवेश किया पैसा इमरजेंसी में आएगा आपके काम, जानिए क्या है ब्याज दर