Retirement के बाद भी कमाई में Virat Kohli से आगे हैं MS Dhoni, क्या है इनकम; कितनी कंपनियों के मालिक?
आज क्रिकेट के बादशाह महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। वे आज भी CSK (Chennai Super king) की तरफ से IPl(Indian premier league) खेल रहे हैं। इसके अलावा भी उनकी आज कई कंपनी है और कई जगह से अच्छी खासी कमाई (MS Dhoni Income) होती है। कमाई (MS Dhoni Net Worth) के मामले में वे देश के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली से भी आगे हैं।

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी आज कमाई के मामले में देश के तमाम क्रिकेट खिलाड़ियों में से दूसरे स्थान पर है। इंटरनेशनल क्रिकेट गेम से बाहर रहने के बावजूद भी उनकी इनकम आज भी करोड़ों रुपयों में है। उनकी कमाई का कोई एक सूत्र नहीं है।
आइए आज महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन के इस खास अवसर पर जानते हैं कि उनकी कमाई कहां-कहां से होती है। इसके साथ ही वे आज कितनी कंपनियों के नाम मालिक हैं।
कहां-कहां से होती है कमाई?
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी की ज्यादातर कमाई इंडोर्समेंट (Endorsement) और आईपीएल गेम (IPL) से होती है। एमएस धोनी हर साल 50 करोड़ रुपये तक कमाते हैं। ये हर महीने लगभग 4 करोड़ रुपये है।
किन-किन कंपनियों के हैं Brand ambassador ?
क्रिकेट के बादशाह महेंद्र सिंह धोनी कई बड़ी कंपनियों के brand ambassador है । इनमें Reebok, Pepsi, Aircel, Big Bazar, sonata watchesm sony bravia, lays इत्यादि शामिल हैं। ये कई कंपनियों को प्रमोट (Promote) करते हैं। इनमें Dream 11, Gulf oil india, Reebok, India Cements, Mastercard india, Unacademy इत्यादि शामिल हैं।
किन-किन कंपनियों के हैं मालिक?
महेंद्र सिंह धोनी को फिटनेस या स्वास्थ्य से बहुत प्यार है। इसका ये कारण भी है कि वे क्रिकेट के खिलाड़ी है। इसलिए उन्होंने Sportsfit world Pvt. Ltd के अंतर्गत कई gym खोले हैं। देश में आज SportFit के अंतर्गत 200 gym खोले गए हैं।
धोनी को अपने स्कूल टाइम पर फुटबॉल गेम में भी काफी दिलचस्पी रही है। उनका प्रोफेशनल फुटबॉल खिलाड़ी बनना सपना रहा था। इसलिए उन्होंने अपनी ही एक फुटबॉल टीम की शुरुआत की है। Indian Super league में उनकी खुद की एक टीम (Chennaiyin FC) है।
फुटबॉल टीम के अलावा उन्होंने हॉकी गेम पर भी पैसा लगाया है। वे Ranchi Rays टीम के Co-Owner है। Ranchi Rays को Ranchi Rhinos भी कहा जाता है। उन्होंने साल 2015 में Marquee Tournament जीता था।
वहीं Rhiti Group में भी उनके कुछ स्टेक है। ये Sports Marketing and Management कंपनी है।
इसके साथ ही उन्होंने Khatabook नामक ऐप में भी निवेश किया है। हालंकि ये निवेश अमाउंट कितना है, अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है। इसके अलावा उन्होंने 7InkBrews नामक कंपनी में भी पैसा लगाया है। ये एक तरह की Food और Beverage Startup कंपनी है।
इसके अलावा एमएस धोनी के पास आज माही होटल के नाम से खुद का होटल भी है। इसके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। इस होटल के नाम पर कोई और Franchise नहीं है। ये झारखंड रांची में बसा हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।