Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Movie Flop होने पर भी नहीं होता है Producers को ज्यादा नुकसान, जानें कहां-कहां से हो जाती है कमाई

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 04:30 PM (IST)

    लोगों का मूवी टेस्ट बदलने लगा है। आज हम भारतीय कई अलग-अलग तरह के मूवी जैसे टोलीवुड हॉलीवुड और यहां तक एनेमी देखना पसंद करने लगे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म आने के बाद लोगों का सिनेमा जाना अब खत्म होता जा रहा है। ऐसे में फिल्में फ्लॉप हो जाती है। वहीं कुछ जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाती। लेकिन फिर भी प्रोडक्शन को ज्यादा घाटे का सौदा नहीं होता।

    Hero Image
    Movie Flop होने पर भी कैसे होती है कमाई?

     नई दिल्ली। अक्सर हम फ्लॉप टर्म सुनकर समझते हैं कि प्रोडक्शन और डायरेक्टर को नुकसान हो गया है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। हालांकि फ्लॉप होने पर उतना मुनाफा नहीं होता, जितनी शिद्दत से मूवी बनाई जाती है। उनके नुकसान की भरपाई अलग-अलग कमाई के सोर्स से पूरी हो जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइए जानते हैं कैसे?

    Movie Flop होने पर कैसे होती कमाई?

    हम यहां प्री-बिजनेस के बारे में बात कर रहे हैं. प्री-बिजनेस से ही मूवी अच्छी खासी कमाई कर लेती है।

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेचना

    सिर्फ मूवी नहीं, उसके गाने के राइट्स भी बेचे जाते हैं। इन राइट्स को लेने के लिए म्यूजिक कंपनी को मोटा पैसा देना पड़ता है। वहीं ये मूवी सिनेमा हॉल में लगने के बाद ओटीटी या टीवी में भी आती है। यहां भी इनके राइट्स खरीदे जाते हैं। जिसके लिए प्रोडक्शन को मोटा पैसा मिलता है।

    डिस्ट्रीब्यूटर से होती है कमाई

    रिलीज होने से पहले मूवी को सिनेमाघर तक पहुंचना है। सिनेमाघर तक किसी भी मूवी को पहुंचाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर की मदद लेनी पड़ती है। इसके लिए प्रोड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर को बड़ी कीमत पर इसके राइट्स बेच देते हैं। फिर सिनेमाघरों में होने वाला मुनाफा डिस्ट्रीब्यूटर के खाते में आता है।

    जिस फिल्म का जितना ज्यादा पब्लिसिटी होगी, डिस्ट्रीब्यूटर के बीच उसे खरीदने के लिए उतनी होड़ मचेगी।

    Sponsorship से कमाई

    Sponsorship इस शब्द से तो हर कोई वाकिफ है। आपने देखा होगा कई बार मूवी में किसी कंपनी को जानबूझकर शो किया जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उस ब्रांड का मूवी के प्रोडक्शन हाउस के साथ टाइप होता है।

    इस Sponsorship से कंपनी करोड़ों रुपये छाप लेती है।