सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगाई का झटका: Mother Dairy ने दिल्ली-NCR में बढ़ाए दूध के दाम, कीमतों में ₹4 तक का इजाफा

By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
Published: Wed, 11 Nov 2026 11:21 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 11:50 AM (IST)

मदर डेयरी ने बढ़ती लागत के कारण दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की ...और पढ़ें

मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा

मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा

HighLights

  1. मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में वृद्धि की

  2. नई दरें 12 नवंबर से प्रभावी होंगी, 2-4 रुपये बढ़ीं

  3. किसानों से खरीद लागत बढ़ने के कारण दाम बढ़े

एजेंसी, नई दिल्ली। मदर डेयरी ने बढ़ती लागत के कारण दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई दरें गुरुवार 12 नवंबर से लागू होंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे बड़ी सप्लायर मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई, 2026 को कीमतें बढ़ाई थीं।
इससे पहले अप्रैल, 2025 में कीमतों में संशोधन किया गया था। सूत्रों के अनुसार, मदर डेयरी ने अपने खुले दूध की विभिन्न किस्मों के उपभोक्ता कीमत में दो से चार रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई दरें 12 नवंबर से लागू होंगी।

वृद्धि का बोझ उपभोक्ताओं पर

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने हालांकि इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि किसानों से दूध की खरीद कीमतें बढ़ गई हैं जिसके कारण कंपनी को लागत में हुई वृद्धि का कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है। मदर डेयरी दूध की बिक्री से होने वाली आय का 75-80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है।

टोंड दूध का नया दाम

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रतिदिन करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। कुल मिलाकर, कंपनी प्रतिदिन 50 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में टोंड दूध (थोक वितरण) की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत अब 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर होगी। टोंड दूध (पाउच) की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

डबल टोंड दूध की कीमत

डबल टोंड दूध की कीमत 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर होगी। गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। मदर डेयरी ने बेहतर मांग के दम पर पिछले वित्त वर्ष में अपना कारोबार 17 प्रतिशत बढ़ाकर 20,300 करोड़ रुपये कर लिया था।
कंपनी के दूध उत्पादों और खाद्य तेलों की मांग में वृद्धि हुई थी। वर्ष 1974 में स्थापित मदर डेयरी, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। भाषा निहारिकानिहारिका

ये भी पढ़ें - ये 4 लोग होंगे अदाणी के वारिस! अंबानी जैसा उत्तराधिकार प्लान तैयार; बेटे-भतीजे संभालेंगे ₹17 लाख करोड़ का कारोबार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।