सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price: इस राज्य में 1 जून से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है आज कीमत

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Mon, 25 May 2020 09:16 AM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 07:20 PM (IST)

Petrol Diesel Price Today मिजोरम सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों में क्रमश 2.5 फीसद और 5 फीसद की बढ़ोत्तरी करेगी।

Petrol Diesel Price: इस राज्य में 1 जून से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है आज कीमत
Petrol Diesel Price: इस राज्य में 1 जून से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है आज कीमत

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण राजस्व की कमी से जूझ रहे राज्य एक-एक कर पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा रहे हैं। अब मिजोरम सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया है। मिजोरम सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों में क्रमश: 2.5 फीसद और 5 फीसद की बढ़ोत्तरी करेगी। कीमतों में यह बढ़ोत्तरी एक जून से लागू होगी। इससे मिजोरम में डीजल की कीमत 60.49 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर और प्रट्रोल की कीमत 66.54 रुपये से बढ़कर 69.87 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

इससे पहले उड़ीसा सरकार ने पेट्रोल पर 6 फीसद और डीजल पर 2 फीसद वैट में बढ़ोत्तरी की थी। इससे वहां पेट्रोल में 3.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 1.03 रुपये प्रति लीटर की तेजी आई है। उड़ीसा से पहले  झारखंड,उत्तर प्रदेश, असम, नागालैंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और हरियाणा सरकार ने भी वैट में इजाफा किया था। आइए जानते हैं कि बुधवार को देश के बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल किस भाव बिक रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के बड़े महानगरों में पिछले दो महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें यथावत ही बनी हुई हैं। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां पेट्रोल 71.26 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में सोमवार को पेट्रोल 76.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 66.21 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उधर कोलकाता में सोमवार को पेट्रोल 73.30 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.62 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। चेन्नई की बात करें, तो यहां सोमवार को पेट्रोल 75.54 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 68.22 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें, तो यहां सोमवार को पेट्रोल 73.94 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 63.88 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उधर नोएडा में सोमवार को पेट्रोल 74.05 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा हैं और डीजल 63.97 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को पेट्रोल 76.27 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 68.83 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

कई देशों में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खुलने के कारण औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आई है। इसके फलस्वरूप कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह WTI क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.90 फीसद या 0.30 डॉलर की तेजी के साथ 33.56 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव सोमवार सुबह 0.48 फीसद या 0.17 डॉलर की बढ़त के साथ 35.28 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।