सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa के शेयर की बाजार में हुई एंट्री, निवेशकों को मिला इतने रुपये का मुनाफा

By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
Published: Tue, 07 Nov 2023 12:15 PM (IST)

Honasa Consumer listing आज शेयर बाजार में Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa के शेयर लिस्ट हुए हैं। अक्टूबर में कंपनी ...और पढ़ें

Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa के शेयर की बाजर में हुई एंट्री
Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa के शेयर की बाजर में हुई एंट्री

HighLights

  1. कंपनी का आईपीओ 31 अक्टूबर 2023 को निवेशकों के लिए खुला था।
  2. कंपनी के शेयर आज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए हैं।
  3. कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 308-324 रुपये प्रति शेयर थी।

पीटीआई, नई दिल्ली। मामाअर्थ और द डर्मा कंपनी जैसे नए जमाने के एफएमसीजी ब्रांडों के मालिक होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के स्टॉक आज शेयर बाजार में एंट्री हो गए हैं। कंपनी के शेयर की शुरुआत काफी धीमी रही। कंपनी के शेयर 324 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, अगर बीएसई की बात करें तो कंपनी के शेयर सपाट लिस्ट हुए हैं और एनएसई पर 2 फीसदी के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुई है।

एनएसई पर स्टॉक ने 1.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 330 रुपये पर कारोबार शुरू किया। इसके बाद में यह 337.60 रुपये के उच्चतम और 323 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। बीएसई पर स्टॉक 324 रुपये के इश्यू प्राइस के बराबर सूचीबद्ध है। आज सुबह के कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार मूल्यांकन 10,718.99 करोड़ रुपये रहा।

Honasa का आईपीओ

पिछले कारोबारी हफ्ते में गुरुवार को होनासा आईपीओ को सब्सक्राइब करने का आखिरी दिन था। इस दिन कंपनी का आईपीओ को 7.61 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी के आईपीओ की वैल्यू 1,701.44 करोड़ रुपये थी। वहीं, इस आईपीओ का प्राइस बैंड 308-324 रुपये प्रति शेयर थी। होनासा कंपनी की स्थापना 2016 में पति-पत्नी जोड़ी वरुण और ग़ज़ल अलघ ने की थी।

इसकी शुरुआत मामाअर्थ के लॉन्च के साथ हुई और पिछले कुछ वर्षों में इसने अपने पोर्टफोलियो में पांच और ब्रांड जोड़े, जिनमें द डर्मा कंपनी, एक्वालॉजिका, अयुगा, बीब्लंट और डॉ शेथ शामिल हैं, और एक 'हाउस ऑफ ब्रांड्स' आर्किटेक्चर का निर्माण किया।