सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

L&T टेक्नोलॉजी का Q2 में शानदार प्रदर्शन, AI डील्स से मुनाफा 67% बढ़ा; निवेशकों के लिए बंपर डिविडेंड का एलान

Published: Mon, 19 Oct 2026 06:54 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2026 07:00 PM (IST)

L&T Tech Q2 Results: एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 66.78% की वृद्धि के साथ ₹548.2 करोड़ का शुद्ध ...और पढ़ें

L&T टेक्नोलॉजी के शानदार नतीजे, AI डील्स से Q2 में 67% बढ़ा मुनाफा; निवेशकों को छप्परफाड़ डिविडेंड देने का एलान!

L&T टेक्नोलॉजी के शानदार नतीजे, AI डील्स से Q2 में 67% बढ़ा मुनाफा; निवेशकों को छप्परफाड़ डिविडेंड देने का एलान!

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| L&T Tech Q2 Results: लार्सन एंड टुब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज के लिए जुलाई-सितंबर (LTTS Q2 Results) का समय शानदार रहा है। चालू वित्त वर्ष (2026-27) की इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 66.78% के बड़े उछाल के साथ 548.2 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 328.7 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था।

कंपनी के कामकाज से होने वाले रेवेन्यू में भी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई। यह 12.1% बढ़कर 3,040.4 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले 2,713.3 करोड़ रुपए थी। वहीं, अगर पिछली तिमाही (अप्रैल-जून) से तुलना करें, तो मुनाफा 53.7% और कमाई 3.4% बढ़ी है।

मुनाफे में शामिल एकमुश्त कमाई

इस बंपर मुनाफे के पीछे एक बड़ा कारण और भी है। कंपनी ने बताया कि मुनाफे के इस आंकड़े में 165 करोड़ रुपए की वह एकमुश्त रकम भी शामिल है, जो उसे अपना स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन (SWC) कारोबार बेचने से मिली है।

यह भी पढ़ें- L&T को मिला ₹15000 करोड़ का अल्ट्रा-मेगा ऑर्डर, बनाएगी उज्बेकिस्तान का नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट; 4 प्रोजेक्ट से बरसेगा पैसा?

AI का बढ़ रहा है दबदबा

कंपनी के सीईओ और एमडी अमित चड्ढा ने नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि, "पेंडिंग ऑर्डर्स और नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावनाएं पिछले साल के मुकाबले काफी मजबूत हुई हैं। इस तिमाही की सबसे खास बात यह रही कि कंपनी को 20 करोड़ डॉलर से ज्यादा के बड़े ठेके मिले हैं। इनमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट्स सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े हैं, जो भविष्य की तकनीक पर कंपनी की मजबूत पकड़ को दिखाता है।

निवेशकों के लिए भी गुड न्यूज

शानदार कमाई का फायदा निवेशकों को भी मिला है। LTTS के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए शेयरधारकों को 20 रुपए प्रति शेयर (2 रुपए की फेस वैल्यू पर) का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कुल मिलाकर यह तिमाही एलएंडटी टेक्नोलॉजी और उसके निवेशकों, दोनों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हुई है।

यह भी पढ़ें- Bajaj Finance Q2 Results: 3 महीने में 6266 करोड़ मुनाफा, देश की सबसे बड़ी NBFC ने जारी किए तिमाही नतीजे