Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pan Card के लिए Aadhaar हुआ अनिवार्य, इन आसान स्टेप्स से करें लिंक, देखें पूरा प्रोसेस

    1 जुलाई यानी कल से अब पैन कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड जरूरी हो गया है। आधार कार्ड के बिना आप पैन कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते। पहले पैन कार्ड अन्य डॉक्यूमेंट की सहायता से बनाया जा सकता था। इसके साथ ही पैन कार्ड से आधार लिंक करना भी अनिवार्य हो गया है। लिंक करने का काम आप कुछ समय तक फ्री में कर सकते हैं।

    By Mansi Bhandari Edited By: Mansi Bhandari Updated: Wed, 02 Jul 2025 09:02 AM (IST)
    Hero Image
    पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का तरीका और आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया

     नई दिल्ली। पैन कार्ड आज आधार कार्ड की तरह जरूरी दस्तावेज बन गया है। इसके बिना आप पैसों से जुड़ा कोई काम नहीं कर सकते। 1 जुलाई को प्रशासन की ओर से कई बड़े बदलाव किए गए थे। इस बदलावों के तहत अब पैन कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही पैन कार्ड से आधार लिंक करना भी जरूरी हो गया है।  इसे आप कुछ महीने तक ही फ्री में कर सकते हैं। इसलिए ये काम जल्द से जल्द पूरा कर लें। चलिए जानते हैं कि आप पैन कार्ड से आधार कार्ड कैसे लिंक कर सकते हैं।

    स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग की वेबसाइट पर जाना होगा।

    स्टेप 1- सबसे पहले टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं।

    स्टेप 2- यहां आपको Link Aadhaar का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।

    स्टेप 3- अब आपसे पैन और आधार दोनों के ही नंबर मांगे जाएंगे, इसे दर्ज करें।

    स्टेप 4- इसके बाद जो मोबाइल नंबर आपने दोनों के रजिस्टर्ड के समय दिया है, उसे दर्ज करें।

    स्टेप 5- फिर I agree to validate my Aadhaar details with UIDAI पर ओके कर दें।

    स्टेप 6- अंत में आपके स्क्रीन पर Pan Has Been Linked Successfully का मैसेज आएगा।

    इस तरह से आप आसान स्टेप्स में आधार से पैन कार्ड लिंक कर सकते हैं।

    अगर आपका आधार कार्ड नहीं बना है, तो जानते हैं कि इसके लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

    • आधार कार्ड बनाने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
    • आधार सेवा केंद्र का पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा।
    • अब यहां दिए गए My Aadhaar वाले ऑप्शन पर जाए।
    • इसके बाद यहां दिए गए Select Locate an Enrolment Centre पर क्लिक करें।
    • आधार सेवा केंद्र में अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट ले जाएं। यहां आपसे फॉर्म भराया जाएगा।
    • इसके बाद वेरिफिकेशन के बाद आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स ली जाएगी। आप ये आधार कार्ड ऑनलाइन भी ऑडर कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:-Housewife बनेगी लखपति,कमेटी नहीं, इस स्कीम में मिलेगा जबरदस्त रिटर्न, देखें पूरी डिटेल