Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर लेने से पहले जानें कि लीज और रेंट में क्या होता है अंतर, जानिए आपके लिए इन दोनों में कौन-सा है बेस्ट ऑप्शन

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 08:30 AM (IST)

    घर किराए पर लेते समय हमारे सामने दो ऑप्शन आता है। हम रेंट या फिर लीज में से कोई एक ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं। कई लोग इन दोनों को एक ही समझ बैठते हैं। आपको बता दें कि रेंट और लीज में अंतर है। ऐसे में आपको इनमें से क्या ऑप्शन सिलेक्ट करना चाहिए? लीज और रेंट के बीच क्या अंतर है?

    Hero Image
    घर लेने से पहले जानें कि लीज और रेंट में क्या होता है अंतर

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आप सभी ने कई बार लीज और रेंट के बारे में सुना होगा। कई लोग इन दोनों को एक ही समझते हैं। आज हम आपको इन दोनों के बीच का अंतर बताते हैं। इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि आपके लिए इन दोनों में से कौन-सा ऑप्शन बेहतर है। इन दोनों में ज्यादा फर्क नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेंट एग्रीमेंट 11 महीने के लिए होता है। आपको 11 महीने के बाद इसे रिन्यू करवाना होता है। वहीं जो लीज होता है वो आप कुछ सालों का बनवा लेते हैं। यह भी एक तरह का एग्रीमेंट होता है। आप एक बार में 99 साल के लिए लीज एग्रीमेंट ले सकते हैं। आप 99 साल के बाद इसे आगे बढ़ा देंगे। आम भाषा में लीज एग्रीमेंट को पट्टा भी कहा जाता है। लीज और रेंट एग्रीमेंट में कई तरह की शर्तें और नियम होते हैं। लीज में आपको मेंटेनेंस भी देना होता है।

    ये भी पढ़ें - Rent Agreement: मकान मालिक 11 महीने का ही क्यों बनवाते हैं एग्रीमेंट, जानिए इसके नियम

    लीज और रेंट में क्या है अंतर

    अगर आपका लीज खत्म हो जाता है तो यह ऑटोमैटिक घर के मालिक के पास चला जाता है। वहीं दूसरी तरफ अगर लीज एग्रीमेंट 12 महीने के भीतर रजिस्टर नहीं होता है तो वह अमान्य हो जाएगा। वहीं, जो रेंट की प्रॉपर्टी होती है उसका मालिक मकान मालिक ही रहता है। मकान मालिक रेंट एग्रीमेंट में मौजूद शर्तों में बदलाव भी कर सकता है। अगर रेंट एग्रीमेंट रजिस्टर नहीं होता है तब भी वह मान्य होता है।

    इसके अलावा जो भी व्यक्ति लीज लेता है वो उस प्रॉपर्टी को खरीद भी सकता है। उनके पास रहने वाले घर को खरीदने का ऑफर हमेशा रहता है। वह लीज में जमा किये गए पैसों के बाद बाकी बचे राशि से प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। इस तरह का ऑफर रेंट पर नहीं मिलता है।

    ये भी पढ़ें - Rent Agreement: किरायेदार के लिए बेहद जरूरी होता है रेंट एग्रीमेंट, इस तरह से कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    लीज और रेंट में कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट

    अब मुख्य सवाल यह आता है कि रेंट और लीज प्रॉपर्टी में से बेहतर ऑप्शन कौन-सा है। अगर आप कोई रिहायशी घर में रहना पसंद करते हैं और इसी के साथ हर महीने इसका किराया चुकाना पसंद करते हैं तो आप रेंट पर रह सकते हैं। वहीं अगर आपता प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान है तब आपके लिए लीज का ऑप्शन बेहतर है। इसके अलावा लीज में आप बार-बार रिन्यू करवाने के झंझट से भी मुक्त हो सकते हैं। लीज लेते समय आपको इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि आप एकमुश्त पैसा लगा सकते हैं या नहीं। आप अपनी वित्तीय स्थिति के हिसाब से ही इनमें से कोई एक ऑप्शन सिलेक्ट करें।