Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूसी तेल से आग बाबूला हुए Donald Trump, जानें किन देशों के पास है सबसे ज्यादा तेल का खजाना?

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 09:03 AM (IST)

    कल 6 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर 25 फीसदी नहीं बल्कि 50 फीसदी टैरिफ लगाने का निर्णय लिया। ये धमकी वे पहले ही भारत को रूस से तेल व्यापार करने पर दे चुके थे। लेकिन रूस नहीं दुनिया में इन 5 देशों के पास सबसे ज्यादा तेल भंडार (Top Oil Reserve Countries) है। क्या आपने इनके नाम सुने हैं?

    Hero Image
    दुनिया के इन देशों के पास है सबसे ज्यादा तेल का खजाना

     नई दिल्ली। भारत का रूस के साथ तेल व्यापार डोनाल्ड ट्रंप को रास नहीं आया और उन्होंने टैरिफ 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया। ये साफ तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिढ़ दर्शाता है। रूस का तेल भंडार के साथ नाम जोड़ने से लोगों को लग रहा है कि यहां सबसे ज्यादा तेल भंडार है या तो भारत को सस्ता पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन रूस नहीं दुनिया के इन देशों में सबसे ज्यादा तेल का खजाना मौजूद है। आइए इनके नाम भी देख लेते हैं।

    किन देशों में सबसे ज्यादा तेल भंडार?

    • वेनेजुएला
    • सऊदी अरब
    • ईरान
    • कनाडा
    • इराक

    वेनेजुएला

    इस देश में 303 बिलियन बैरल तेल भंडार मौजूद है। पूरी दुनिया में इस देश के पास सबसे ज्यादा तेल भंडार है। लेकिन इसके पास ज्यादातर हिस्सा कच्चे तेल में मौजूद है, जिसे रिफाइंड करना कठिन और महंगा भी पड़ता है। जब भी तेल भंडार की बात होती है, तो ईरान, इराक या सऊदी अरब का नाम आता है। लेकिन वेनेजुएला में सबसे ज्यादा तेल का खजाना है।

    सऊदी अरब

    वेनेजुएला के बाद, सऊदी अरब के पास पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा तेल भंडार है। सऊदी अरब के पास 267 बिलियन बैरल तेल मौजूद है। सऊदी अरब विश्व बाजारों में सबसे ज्यादा अपने तेल भंडार के लिए ही जाना जाता है। इसके पास ओपन की सदस्यता भी है।

    ईरान

    ईरान के कुल 209 बिलियन बैरल तेल भंडार मौजूद है। लेकिन अमेरिका ने इसके भंडार का पूरा लाभ उठाना मुश्किल बना दिया है। इस वजह से ये विश्व बाजारों में भी एक सीमित पहुंच रखता है। इसके पास भी ओपन की सदस्यता है।

    कनाडा

    कनाडा के पास 163 बिलियन बैरल तेल मौजूद है। ये ज्यादातर इसके अल्बर्टा क्षेत्र में पाए जाते हैं। इसे निकालना भी मुश्किल है, लेकिन इसे फिर भी अंजाम दिया जाता है। इसके पास ओपन की सदस्यता नहीं, लेकिन फिर भी ये अमेरिका की सहायता से विश्व बाजार में अपनी पहचान बना चुका है।

    इराक

    इराक के पास 145 बिलियन बैरल तेल भंडार मौजूद है। ये तेल बड़ी आसानी से निकाला भी जा सकता है। वहीं तेल पर ही इस देश की अर्थव्यवस्था का बड़ा भाग निर्भर है। इसलिए तेल व्यापार करना, इस देश के लिए महत्वपूर्ण बन जाता है।