सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SBI ने बढ़ाईं ब्याज दरें, जानिए कौन सा बैंक दे रहा FD पर सबसे ज्यादा ब्याज

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Wed, 28 Feb 2018 11:33 AM (IST)Updated: Thu, 01 Mar 2018 08:46 AM (IST)

प्राइवेट और सरकारी दोनों ही तरह के बैंक अपने कस्टमर्स को अलग-अलग ब्याज दरें मुहैया करवाते हैं

SBI ने बढ़ाईं ब्याज दरें, जानिए कौन सा बैंक दे रहा FD पर सबसे ज्यादा ब्याज
SBI ने बढ़ाईं ब्याज दरें, जानिए कौन सा बैंक दे रहा FD पर सबसे ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रिटेल टर्म डिपॉजिट (फिक्स्ड डिपॉजिट) की दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने कुल 9 अवधियों के लिए कराये जाने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट में 0.10 से 0.50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। एसबीआई ने ये दरें 1 करोड़ से कम की जमा पर बढ़ाई हैं। नई ब्याज दरें आज से लागू हो गई हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 30 जनवरी को स्टेट बैंक ने 1 करोड़ से ज्यादा की जमा पर ब्याज दरों में 50 से 140 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी।

क्या होते हैं टर्म डिपॉजिट

टर्म डिपॉजिट एक दम फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे ही होते हैं। अंतर सिर्फ इतना होता है कि 3 महीने या उससे कम समय की अवधि के लिए जमा की गई राशि को टर्म डिपॉजिट और 6 महीने या उससे अधिक समय के लिए निवेश की गई राशि को फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी बोलते हैं। टर्म डिपॉजिट दरअसल उन निवेशकों के लिए होता है जो अपनी पूंजी पर बिना रिस्क लिए कम समय में अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं। टर्म डिपॉजिट कुछ दिनों से लेकर कुछ महीनों तक का हो सकता है।

जानिए कौन सा बैंक दे रहा है फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज: देश में निजी क्षेत्र के बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक दोनों ही अपने कस्टमर्स को अलग अलग ब्याज दरें मुहैया करवाते हैं आप अपनी सुविधानुसार इनका चयन कर सकते हैं।

एक साल से ऊपर के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ये बैंक देते हैं इतना ब्याज:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।