Move to Jagran APP

गर्मी की छुट्टियों में क्‍वीन ऑफ हिल स्‍टेशन ऊटी का लीजिए आनंद, IRCTC का ये ऑफर है खास

आईआरसीटीसी (IRCTC) इस समय ऊटी के लिए शानदार टूर पैकेज ऑफर कर रही है। इस खास पैकेज के जरिए आप गर्मी की छुट्टियों में ऊटी की सैर करके आ सकते हैं।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Thu, 16 May 2019 06:54 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 09:36 AM (IST)
गर्मी की छुट्टियों में क्‍वीन ऑफ हिल स्‍टेशन ऊटी का लीजिए आनंद, IRCTC का ये ऑफर है खास
गर्मी की छुट्टियों में क्‍वीन ऑफ हिल स्‍टेशन ऊटी का लीजिए आनंद, IRCTC का ये ऑफर है खास

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। तमिलनाडु में मौजूद ऊटी दक्षिण भारत का एक शानदार हिल स्टेशन है। ऊटी को क्वीन ऑफ हिल स्टेशन भी कहते हैं। निलगिरी डिस्ट्रिक्ट की राजधानी के नाम से मशहूर ऊटी गर्मियों और वीकेंड में बिट्रिश लोगों की सबसे पसंदीदा जगह हुआ करता था। यहां पर नीले पहाड़ हैं जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आईआरसीटीसी इस समय ऊटी के लिए शानदार टूर पैकेज ऑफर कर रही है। इस खास पैकेज के जरिए आप गर्मी की छुट्टियों में ऊटी की सैर करके आ सकते हैं। आइए, IRCTC के इस ऑफर के बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

loksabha election banner

पैकेज की विस्‍तृत जानकारी

पैकेज का नाम: लखनउ से बेंगलुरु- मैसूर- ऊटी- कूर्ग टूर पैकेज

कवर्ड डेस्टिनेशन: बेंगलुरु, मैसूर, ऊटी और कूर्ग

ट्रेवलिंग मोड: हवाई जहाज

क्लास: कंफर्ट

यात्रा की तारीखें: 18 मई, 2019 और 8 जून, 2019

मील प्लान: ब्रेकफास्ट और डिनर

फ्लाइट की जानकारी

प्रस्थान         फ्लाइट    कहां से         प्रस्थान का समय      पहुंचने का समय           यात्रा की तारीख

प्रस्थान 01   6ई-904     LKO-BLR   08:40                   11:20                         18.05.2019

                  जी8-808   BLR-LKO   16:00                    18:30                         24.05.2019

प्रस्थान 02  6ई-904      LKO-BLR   08:40                    11:20                         08.06.2019

                  जी8-808   BLR-LKO   16:00                     18:30                        14.06.2019

पैकेज का किराया

कंफर्ट     ऑक्यूपेंसी                            कीमत (प्रति व्यक्ति)

            सिंगल                                    43,300 रुपये

            डबल                                      33,700 रुपये

           ट्रिपल                                      31,900 रुपये

           चाइल्ड (5-11 वर्ष) बेड के साथ     27,200 रुपये

           चाइल्ड (5-11 वर्ष) बिना बेड         25,900 रुपये

पैकेज में शामिल चीजें:

  • लखनऊ-बेंगलुरु-लखनऊ हवाई जहाज का इकोनॉमी क्लास में किराया।
  • 3 स्टार होटल में 6 रातों तक स्टे
  • मील प्लान में 6 बार ब्रेकफास्ट और 6 बार डिनर
  • ट्रांसपोर्ट और घूमने के लिए एसी व्हीकल
  • ट्रेवल इंश्योरेंस
  • टूर मैनेजर
  • गोल्डन तिब्बत टेंपल का एंट्री चार्ज
  • सभी टैक्स शामिल
  • टूर कैंसल करने पर पेनल्टी:
  • शुरू होने से 21 दिन पहले 30 फीसद चार्ज देना होगा।
  • शुरू होने से 21-15 दिन पहले 55 फीसद चार्ज देना होगा।
  • शुरू होने से 14-8 दिन पहले 80 फीसद चार्ज देना होगा।
  • शुरू होने से 7-0 दिन पहले 100 फीसद चार्ज देना होगा।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.