सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले दिन आधा भरा KFin Technologies IPO, रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्से को मिला इतना सब्सक्रिप्शन

By Abhinav ShalyaEdited By:
Published: Mon, 19 Dec 2022 03:33 PM (IST)

KFin Technologies IPO Subscription Status केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आईपीओ को पहले दिन निवेशकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिलता नजर आ रहा ...और पढ़ें

KFin Technologies IPO subscription status (Jagran File Photo)
KFin Technologies IPO subscription status (Jagran File Photo)

नई दिल्ली बिजनेस डेस्क। केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का पब्लिक इशू (KFin Technologies IPO)  सोमवार को आम निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है और 21 दिसंबर तक खुला रहेगा। केफिन टेक्नोलॉजीज एक फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है। कंपनी को आईपीओ के जरिए करीब 1500 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

ये पूरा आईपीओ ओएफएस होने वाला है। इसका मतलब यह है कि इस आईपीओ के जरिए मिलने वाला सारा पैसा कंपनी के प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशकों के पास जाएगा।

KFin Technologies IPO की प्रमुख बातें

केफिन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 347 से 366 रुपये रखा गया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 40 शेयरों का है। अगर किसी निवेशक को इस आईपीओ में निवेश करना है, तो आईपीओ के ऊपरी बैंड के हिसाब से उसे कम से कम 14640 रुपये की पूंजी निवेश करनी होगी। इसमें अधिकतम 13 लॉट्स के लिए बोली लगा सकते हैं।

कब होगी लिस्टिंग

आईपीओ शेड्यूल के हिसाब से देखा जाए तो इसका अलॉटमेंट 26 दिसंबर को हो सकता है। वहीं, 29 दिसंबर को दिसंबर को NSEऔर BSE पर शेयर की लिस्टिंग हो सकती है।

अब तक इतना भरा आईपीओ

BSE की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 3:00 बजे तक आईपीओ को 0.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है, जिसमें से QIB का हिस्सा 0.81 गुना, रिटेल का हिस्सा 0.14 गुना भरा है।

मुनाफे में कंपनी

KFin Technologies मुनाफे में है। पिछले वित्त वर्ष के 64.5 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2022 में कंपनी को 148.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस दौरान कंपनी की आय में भी बढ़त दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2022 में परिचालन से कंपनी का आय 481.14 करोड़ रुपये से बढ़कर 639.5 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वित्त वर्ष 2023 के सितंबर तक कंपनी का लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 85.34 करोड़ रुपये हो गया था।

ये भी पढे़ें-

मात्र 5,400 रुपये में सरकार से खरीदें सोना, Sovereign Gold Bond में निवेश करने का आखिरी मौका

Sula Vineyards IPO: आज हो सकता है शेयरों का अलॉटमेंट, ऑनलाइन चेक करें आईपीओ मिला या नहीं