रिलायंस की नई पीढ़ी तैयार! JIO के 106 अरब डॉलर के मेगा IPO से साबित होगी बच्चों की काबिलियत; आकाश और ईशा कर रहे लीड
भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी के बच्चों ने जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित आईपीओ के लिए निवेशकों से ...और पढ़ें

Jio आईपीओ की जिम्मेदारी अंबानी के बच्चों पर
HighLights
जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,000 करोड़ रुपये का IPO प्रस्तावित
यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ होगा
अंबानी के बच्चे IPO के लिए निवेशकों से मिले
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी के बच्चों ने अमेरिका, यूरोप और एशिया में निवेशकों के सामने जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित IPO का ऑफर रखा है। यह भारत के इतिहास में सबसे बड़ा आईपीओ होगा।
एक रिपोर्ट के अनुसार, आकाश और ईशा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम और डिजिटल यूनिट के लिए इंटरनेशनल रोडशो के दौरान निवेशकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। अब म्यूचुअल फंड और अन्य संस्थानों के साथ घरेलू रोडशो चल रहे हैं।
कितनी हो सकती है वैल्यूएशन?
लगभग 3.1 अरब डॉलर का यह ऑफर अक्टूबर 2024 में आए हुंडई मोटर इंडिया के 27,800 करोड़ रुपये के IPO के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी, जो अभी सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे जियो का वैल्यूएशन 10.3 ट्रिलियन रुपये या लगभग 106 अरब डॉलर तक हो सकता है। इससे पहले की रिपोर्ट्स में इस ऑफर का साइज 37,800 करोड़ रुपये तक आंका गया था।
हालांकि रिपोर्ट्स ये भी हैं कि जियो के कुछ मौजूदा विदेशी शेयरधारक अपने शेयर बेचने के बजाय अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहते हैं।
एंकर बुक 19 अक्टूबर को खुल सकती है
आईपीओ के लिए एंकर बुक 19 अक्टूबर को खुल सकती है। पब्लिक ऑफर 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगा और इसकी लिस्टिंग 28 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया कि आईपीओ में प्राइस बैंड 1,065 रुपये से 1,119 रुपये तक हो सकता है।
पूरी तरह से नए शेयर बिकेंगे
यह ऑफर पूरी तरह से नए शेयरों का है, जिसमें कोई मौजूदा निवेशक अपने शेयर नहीं बेच रहा है। जून में दाखिल किए गए ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस में 27 करोड़ शेयरों या बड़ी हुई कंपनी के लगभग 2.93% हिस्से को शामिल किया गया था।
इससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से ग्रुप की मोबाइल कैरियर कंपनी, रिलायंस जियो इन्फोकॉम का कर्ज चुकाने में किए जाने की उम्मीद है। लिस्टिंग के बाद रिलायंस के पास जियो की लगभग 66.4% हिस्सेदारी रहेगी।
नई जनरेशन के लिए अहम
जियो के IPO को अंबानी के तीनों बच्चों के लिए अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। 34 वर्षीय आकाश, रिलायंस Jio इन्फोकॉम के चेयरमैन हैं। ईशा ग्रुप के रिटेल कारोबार को संभालती हैं, और उनके छोटे भाई अनंत न्यू एनर्जी के कारोबार की देखरेख करते हैं।
69 वर्षीय अंबानी ने 2002 में अपने पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद रिलायंस की कमान संभाली और इसे भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनाया, जिसका कारोबार तेल रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल और टेलीकम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है।
