अपने सौतेले भाई नोएल टाटा के खिलाफ आवाज उठाने वाले जिमी टाटा के पास कितनी दौलत? रतन टाटा भी वसीयत में दे गए खास चीज
टाटा ग्रुप के सत्ता संघर्ष के बीच, जिमी टाटा ने टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन किया है और भाई ...और पढ़ें
-1794908691018_m.webp)
जिमी टाटा हैं नोएल टाटा के सौतेले भाई
HighLights
जिमी टाटा ने टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन किया
भाई नोएल टाटा पर "बैक-डोर टेकओवर" का आरोप लगाया
टाटा संस में 0.81% हिस्सेदारी, ₹36.20 करोड़ डिविडेंड मिला
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। टाटा ग्रुप (Tata Group Feud) के अंदर गहराते सत्ता संघर्ष के बीच, दिवंगत रतन टाटा के छोटे भाई, 85 वर्षीय जिमी नवल टाटा ने 'टाटा संस' की लिस्टिंग का सपोर्ट किया है। उन्होंने टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन अपने सौतेले भाई नोएल टाटा (Noel Tata) पर आरोप लगाया है कि वे परिवार के सदस्यों को अहम ट्रस्टों में शामिल करके होल्डिंग कंपनी पर "पिछले दरवाजे से कब्जा" (बैक-डोर टेकओवर) करने की कोशिश कर रहे हैं। पर जिमी की टाटा संस में क्या भूमिका है और उनके पास कितनी दौलत है? आइए आपको बताते हैं।
कौन हैं जिमी टाटा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिमी टाटा ने कड़े शब्दों में कहा कि टाटा संस पर परिवार का नियंत्रण मजबूत करने के लिए ट्रस्ट्स की संरचना में बदलाव किया जा रहा है। नोएल टाटा और जिमी टाटा दोनों नवल टाटा के बेटे हैं। रतन टाटा भी नवल टाटा के बेटे हैं।
रतन और जिमी की मां एक हैं, जिनका नाम सूनी कमिसारिएट है। वहीं नोएल टाटा, नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन के बेटे हैं।
टाटा संस में कितनी हिस्सेदारी?
जिमी टाटा के पास टाटा संस में 0.81% हिस्सेदारी है, जो कि टाटा ग्रुप की मुख्य होल्डिंग कंपनी है। उनकी 0.81 फीसदी हिस्सेदारी कंपनी के 3,262 शेयरों के बराबर है। केवल टाटा संस से मिलने वाला डिविडेंड ही उनके गुजारे के लिए काफी है।
कितना मिला डिविडेंड?
वित्त वर्ष 2026 (FY26) में, टाटा संस ने प्रति शेयर 1.11 लाख रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। इससे जिमी को अपने पास मौजूद शेयरों पर 36.20 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिला होगा।
मुंबई और पुणे में फ्लैट
जिमी टाटा के पास मुंबई और पुणे में फ्लैट हैं। इसके अलावा, रतन टाटा की वसीयत के अनुसार, जिमी टाटा को मुंबई के जुहू स्थित पारिवारिक बंगले में 25% हिस्सेदारी मिली है। इसके साथ ही, उन्हें रतन टाटा के निजी कलेक्शन में से चांदी की कुछ कलाकृतियां और आभूषण भी मिले हैं।
बंगले की वैल्यू कितनी?
जुहू स्थित पारिवारिक बंगले का अन्य हिस्सा सिमोन टाटा और नोएल टाटा के पास है। लगभग 16 करोड़ रुपये की कीमत वाली इस संपत्ति में जिमी को मिली 25% हिस्सेदारी का मूल्य करीब 4 करोड़ रुपये आंका गया है। यह उस चांदी के सामान और आभूषणों के अलावा है जो उन्हें वसीयत में मिले हैं।
बिजनेस से दूर
जिमी टाटा ग्रुप की बैठकों में शामिल नहीं होते। वे इसके मामलों में वोट देने से भी दूर रहते हैं। मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे ट्रस्टियों और बोर्ड के सदस्यों के साथ पत्राचार करते रहे हैं। वे कई मुद्दों पर अपनी राय बहुत विस्तार से इन पत्रों के जरिए साझा करते रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।