सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमुना एक्सप्रेस वे की जमीन के लिए जेपी ग्रुप को देनी होगी 90 करोड़ की रकम: रिपोर्ट

By Surbhi JainEdited By:
Published: Fri, 14 Apr 2017 02:57 PM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2017 09:40 AM (IST)

वाईईआईडीए ने जेपी समूह को 15 अप्रैल तक 90 करोड़, रुपये का भुगतान करने को कहा

यमुना एक्सप्रेस वे की जमीन के लिए जेपी ग्रुप को देनी होगी 90 करोड़ की रकम: रिपोर्ट
यमुना एक्सप्रेस वे की जमीन के लिए जेपी ग्रुप को देनी होगी 90 करोड़ की रकम: रिपोर्ट

नई दिल्ली। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) ने जेपी समूह को 15 अप्रैल तक 90 करोड़, रुपये का भुगतान करने को कहा है। प्राधिकरण का कहना है कि अगर कंपनी ऐसा नहीं करती है तो वह उसकी 1000 हेक्टेयर भूमि का आवंटन रद्द कर देगा। आपको बता दें कि आवंटित की गई कुल जमीन के कुछ हिस्से में जेपी एक स्पोर्ट्स सिटी का भी निर्माण कर चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक जेपी ग्रुप पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) की 600 करोड़ रुपए की देनदारी है। वहीं कपनी को इस अमाउंट की 15 फीसद राशि देने को कहा गया है, जो कुल 90 करोड़ रुपए है। वहीं कंपनी ने इसमें से 10 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है और उसने बाकी का पेमेंट अदा करने के लिए चार महीनों की मोहलत मांगी है।

सूत्र ने बताया, “अगर कंपनी 15 अप्रैल तक 90 करोड़ का भुगतान कर देती है। तो हम बकाया राशि के पुनर्भुगतान के पुन: निर्धारण के बारे में विचार करेंगे।” इसके साथ ही आगे यह भी कहा गया कि प्राधिकरण को यह देखना होगा कि क्या इस जमीन पर कोई तीसरे पक्ष का अधिकार बनाया गया है या नहीं।