सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Paytm मुद्दे से निपटना RBI का काम', वित्तीय सेवाओं के सचिव जोशी बोले- मेरी समझ से PPBL बैंक नहीं...

By Agency Edited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 07 Feb 2024 09:57 PM (IST)

वित्तीय सेवाओं के सचिव विवेक जोशी ने बुधवार को कहा कि पेटीएम मुद्दे से निपटना आरबीआई का काम है। सरकार ...और पढ़ें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर RBI की कार्रवाई (फोटो: रायटर)
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर RBI की कार्रवाई (फोटो: रायटर)

HighLights

  1. सरकार का फिलहाल इस मामले से कोई लेना-देना नहीं: विवेक जोशी
  2. PPBL एक छोटी वित्तीय इकाई: विवेक जोशी

पीटीआई, नई दिल्ली। वित्तीय सेवाओं के सचिव विवेक जोशी ने बुधवार को कहा कि पेटीएम मुद्दे से निपटना आरबीआई का काम है। सरकार का फिलहाल इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। जोशी ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) एक छोटी वित्तीय इकाई है और इसमें कोई प्रणालीगत स्थिरता संबंधी चिंता नहीं है। नियमों का पालन न करने समेत विभिन्न चिंताओं के चलते आरबीआई ने पीपीबीएल को 29 फरवरी के किसी भी प्रकार की जमा स्वीकार करने पर रोक लगाई है। साथ ही बैंक को नए ग्राहक जोड़ने पर भी रोक लगाई गई है।

विवेक जोशी ने क्या कुछ कहा?

विवेक जोशी ने कहा कि यह बैंकों को विनियमित करने वाले नियामक की ओर से की गई कार्रवाई है। हमारा मानना है कि आरबीआई ने उपभोक्ता और अर्थव्यवस्था के हित में कार्रवाई की होगी। पेटीएम की पेमेंट एग्रीगेटर सब्सिडियरी में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के संबंध में जोशी ने कहा कि चीन से निवेश के लिए अनुमति मांगी गई है। आवेदन की समीक्षा चल रही है। जोशी ने कहा,

जहां तक मेरी समक्ष है, पीपीबीएल बैंक नहीं है, जो खातों को स्थानांतरित करेगा। यह कार्य ग्राहकों को करना होगा।

यह भी पढ़ें: फोन में नहीं चल रहा है इंटरनेट, घबराएं नहीं अब आसानी से ऑफलाइन हो जाएगी UPI payment, जानें क्या है तरीका

पेटीएम के शेयरों में लगातार दूसरे दिन उछाल

पेटीएम नाम से डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और बीएसई में यह 496.75 रुपये प्रति इकाई पर बंद हुए। इसी तरह एनएसई में कंपनी के शेयर 9.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 496.25 रुपये प्रति इकाई पर बंद हुए।

31 जनवरी को आरबीआई की सख्ती के बाद एक से पांच फरवरी के दौरान तीन कारोबारी सत्रों में पेटीएम के शेयरों में 42 प्रतिशत की गिरावट आई थी। इससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 20,471.25 करोड़ रुपये की कमी आई थी।

यह भी पढ़ें: Paytm ने रोक के संबंध में RBI से मांगा और समय, विजय शेखर शर्मा ने वित्त मंत्री से की मुलाकात

लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयर तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए थे। बीते दो दिनों की तेजी से कंपनी के पूंजीकरण में 3,720.17 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। अब कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 31,547.62 करोड़ रुपये हो गया है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।